Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
मात्र 21 दिनों तक मर्द पिएं अखरोट वाला दूध, फायदा जानकर हैरान हो जाएंगे
हमने अक्सर लोंगो को यह कहते सुना है कि हम कोई बच्चे थोड़ी हैं जो दूध पिएं। लेकिन दोस्तों दूध का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है क्योंकि इससे हमें ऊर्जा मिलती है। अगर आप मर्द हैं तो आपको भूल कर भी दूध का गिलास नहीं छोड़ना चाहिये। इसके पीछे एक कारण है और वह यह कि इसे पीने से मासपेशियों और हड्डियों को काफी ताकत मिलती है।
दरअसल, दूध में मौजूद प्रोटीन बॉडी में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है। क्या आप जानते हैं कि अगर दूध के साथ अखरोट को मिला दिया जाए तो इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है? आप चाहें तो घर पर अखरोट का पावडर या पेस्ट बना कर रख लें और जब भी दूध पिएं तो उसमें एक चम्मच अखरोट का मिक्स कर दें। पुरुषों के लिए अखरोट वाले दूध के काफी फायदे होते हैं। अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पीने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है।

स्वाद और सेहत से भरे इस दूध को पीने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी ठीक होती है। हालही में एक अध्ययन के दौरान जिन पुरुषों को 12 हफ्ते तक लगातार अखरोट खाने को दिया गया, उनके शुक्राणुओं का आकार, गति और उसकी आयु में वृद्धि देखी गई। तो जब आपको इतने सारे फायदे मिल रहे हैं, तो दूध छोड़ना कोई समझदारी की बात नहीं।

अखरोट वाला दूध कैसे बनाएं
दूध बनाने के एक रात पहले अखरोट को पानी में भिगो दीजिये। सुबह इसको पीस कर दूध में मिला लीजिये। दूध को अच्छी तरह से उबालिये और फिर गैस बंद कर दीजिये। बाद में इसे गुनगुना कर के इसमें शहद मिलाइये और पीजिये।
अखरोट वाला दूध पीने के फायदे
1. यह सुपरफूड खनिजों में बहुत समृद्ध है जैसे कि इसमें मैंगनीज, तांबा, मैग्नीशियम, मोलिब्डेनम और फास्फोरस होता है। साथ ही ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरे हुए हैं, जो मुख्य रूप से मछली में पाए जाते हैं। यह इनफर्टिलिटी रिलेटेड प्रॉब्लम से बचाता है।

2. अखरोट बेहद स्वस्थ होते हैं और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। इसमें ढेर सारे Phytonutrients होते हैं जो कि एंटीऑक्सिडेंट के रूप में पाए जाते हैं और कैंसर जैसी बीमारी को पैदा होने से रोकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications