Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
पपीते के बीज में मिला कर खाइये शहद, होंगे ये गजब के फायदे
क्या आप जानते हैं कि पपीते के बीज और शहद में 7 स्वास्थ्य के फायदे हैं? 2 टी स्पून पपीते के बीज लें, इसमें एक टी स्पून शहद मिलाएँ। इन्हें अच्छी तरह मिलाएँ और रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
इन दिनों हम कई विज्ञापन देख रहे हैं जिनमें बताया जा रहा है कि हमारे उत्पाद में प्राकृतिक औषधियाँ हैं, है ना। ऐसा इसलिए हैं क्यों कि लोग अब प्राकृतिक औषधियों के फायदे और उनके स्वास्थ्य के लाभ जान चुके हैं।
क्या आप जानते हैं कि पपीते के बीज और शहद में 7 स्वास्थ्य के फायदे हैं? 2 टी स्पून पपीते के बीज लें, इसमें एक टी स्पून शहद मिलाएँ। इन्हें अच्छी तरह मिलाएँ और रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आइये देखें इस प्राकृतिक औषधि के 7 बेहतरीन फायदे।

1. आपके सिस्टम को साफ करता है
पपीते के बीज और शहद के मिश्रण में कई पावरफुल एसिड्स और एंटी-ओक्सीडेंट्स होते हैं जिससे पेट में और शरीर के अन्य अंगों में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

2. पेट के कीड़े मरते हैं
चूंकि इसमें एसिड की अधिकता होती है इसलिए पेट के पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाले कीड़ों को मारने का यह एक शानदार प्राकृतिक तरीका है।

3. वजन कम करने में सहायक
पपीते के बीज और शहद में कई लिपिड और पोटेशियम होते हैं जो कि पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं जिससे यह वजन कम करने में फायदेमंद है।

4. मसल्स निर्माण में मददगार
प्रोटीन की अधिकता वाले इस मिश्रण का रोजाना सेवन करने से, मांसपेशियों के ऊतकों का निर्माण होता है और आपकी शेप अच्छी दिखती है।

5. थकान दूर करता है
इस मिश्रण में ग्लूकोसिनॉलेट्स होते हैं, जो थकान को दूर करते हैं और शरीर की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं।

6. वायरल या मौसमी बुखार से लड़ने में मददगार
चूंकि इस प्राकृतिक मिश्रण में एंटी-ओक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और इन्फेक्शन व वायरल से लड़ने में मददगार है।

7. पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है
पपीते के बीजों में कई एंजाइम्स होते हैं जिससे यह पुरुषों में शुक्राणुओं की वृद्धि करता है, और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
