Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चावल की ये किस्में खाने से नहीं बढ़ता है वजन

वजन घटाने वालों का अमूमन चावल न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। क्या वजन बढ़ने की मुख्य वजह चावल ही है। सबसे पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे कि चावल खाने से फैट नहीं बढ़ता है। चावल में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है, लोग चावल न खाने की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि यह हाई ग्लाइसेमिक डंडेक्स फूड है। इसका मतलब यह है कि यह बहुत जल्दी पच जाता है जिसके कारण ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। चूंकि यह जल्दी पच जाता है इसलिए उतनी जल्दी भूख भी महसूस होने लगती है जिससे हम दिन भर में अधिक कैलोरी ले लेते हैं।

चावल खाने और न खाने के पीछे बहुत सारी भ्रांतियां भी हैं लेकिन अगर वजन कम करने की बात करें तो दो बातें ज्यादा मायने रखती हैं। पहला यह कि आप किस तरह का चावल खाते हैं और दूसरा यह कि चावल को कितनी मात्रा में खा रहे हैं।
बंगलौर की वेल्थ मैनेजमेंट एक्सपर्ट के मुताबिक सभी तरह के चावल में एक जैसी ही कैलोरी मौजूद होती है। ब्राउन राइस को पालिश नहीं किया जाता है, वहीं लाल चावल में अधिक फाइबर पाया जाता है। वजन घटाने में कई किस्म के चावल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक चावल एक ऐसा भोजन है जिसे पूरी तरह से छोड़ना काफी मुश्किल है। इसलिए वजन घटाने के लिए हमें अधिक विटामिन और मिनरल से युक्त भोजन करना चाहिए और यह घर में पाए जाने वाले चावलों में मौजूद नहीं होता है। ब्राउन, रेड सहित चावल की अन्य रंगीन किस्मों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसे खाने से वजन कम हो सकता है।
आइए जानें कि किस चावल में कितनी मात्रा में कैलोरी पायी जाती है।

1. व्हाइट राइस:
माना जाता है कि सफेद चावल स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं होता है। इंडस्ट्रियल प्रोसेसिंग के दौरान इसमें मौजूद मिनरल, पोषक तत्व और फाइबर निकल जाता है। सौ ग्राम सफेद चावल में 150 कैलोरी मौजूद होती है। सफेद चावल में ग्लाइसेमिक अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इस चावल से परहेज करना चाहिए या सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

2. ब्राउन राइस:
यह चावल की एक किस्म है जो वजन घटाने में मदद करती है। इसमें अधिक फाइबर पाया जाता है जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है। 100 ग्राम ब्राउन राइस में 111 कैलोरी मौजूद होती है। इस चावल से बनी खिचड़ी खाने पर वजन कम होता है इसके अलावा सर्दी के मौसम में इस चावल का उपयोग सूप बनाने और चिकन या मछली के साथ खाने में किया जाता है।

3. रेड राइस:
लाल चावल में एंथोसाइनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसकी वजह से यह गहरे रंग का होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट में वजन घटाने का गुण पाया जाता है। इसके अलावा रेड राइस खाने से मेटाबोलिज्म भी मजबूत होता है। एक कप रेड राइस में 216 कैलोरी पायी जाती है।

4. ब्लैक राइस:
चावल का रंग जितना गहरा होता है उसमें उतना ही अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ब्लैक राइड को पॉलिश नहीं किया जाता है और इसमें फोलेट, विटामिन बी 6, जिंक, फॉस्फोरस और नियासिन नामक सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक कप ब्लैक राइस में लगभग 280 कैलोरी पायी जाती है।

वजन घटाने के लिए इस तरह से उपयोग करें चावल
वजन कम करने के लिए चावल को पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं है। यहां हम चावल को पकाने और उसे उपभोग करने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप अपना वजन घटा सकते हैं।

1. उबले हुए चावल खाएं
भोजन में हमेशा फ्राइड राइस की बजाय उबले हुए चावल शामिल करें

2. प्रोटीन अलग से लें
चावल प्रोटीन का एक अधूरा स्रोत है इसलिए इसे अधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे डेयरी प्रोडक्ट या हरी साग-सब्जियां अथवा दाल के साथ खाना चाहिए।

3. चावल को भिगो कर रखें
चावल बनाने से पहले इसे थोड़ी देर भिगोकर छोड़ दें फिर तीन से चार बार पानी से अच्छी तरह साफ कर लें ताकि स्टार्च अच्छे से निकल जाए। इसके अलावा स्टार्च को कम करने के लिए चावल को अधिक पानी में भी पकाया जा सकता है।

4. सब्जियां साथ में खाएं
वजन घटाने के लिए फाइबर युक्त सब्जियों को चावल के साथ खाएं।

5. ब्राउन राइस को नारियल पानी में पका कर खाएं
ब्राउन राइस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे सादे पानी की जगह नारियल पानी में पकाकर खाएं। इससे स्वाद मे हल्की मिठास आती है।
आप अपनी जरूरत के अनुसार कैलोरी प्राप्त करने के लिए नियमित इन चावलों की किस्मों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो रोजाना अलग-अलग तरह के चावलों का स्वाद ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
