Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रमज़ान में सुहुर के वक्त क्या खाएं और क्या नहीं
इस समय इफ़्तार और सुहुर के समय क्या खाना है यह खास मायने रखता है। खाना संतुलित भी होना चाहिए। फाइबर और पानी की अधिकता वाला खाना इफ़्तार और सूहूर के समय खाना चाहिए।
रमज़ान का पवित्र महिना शुरू हो चुका है। ये वो महिना है जिसमें दुनियाभर के मुस्लिम लोग पूरे महीने उपवास या रोजा रखते हैं। रमज़ान के इस पवित्र माह में खाना और आहार पूरी तरह बदल जाता है।
वे केवल दो बार खाना खाते हैं – सूहूर (सूर्योदय से पहले) और इफ़्तार (सूर्यास्त के समय)। इसके बीच में वे पानी की एक बूंद भी नहीं लेते हैं यहाँ तक कि अपनी लार भी नहीं गिटते हैं।
इसलिए इस समय इफ़्तार और सुहुर के समय क्या खाना है यह खास मायने रखता है। खाना संतुलित भी होना चाहिए। फाइबर और पानी की अधिकता वाला खाना इफ़्तार और सूहूर के समय खाना चाहिए।
कई लोग इस समय ज़्यादा कैलोरी वाला या ओयली खाना खाने की गलती करते हैं। ऐसा खाना इस समय खाना सही नहीं है क्यों कि इससे पेट में एसिडीटी, मितली और डायबिटीज़ जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं।
इसलिए यदि आप जानना चाहते हैं कि सुहूर और इफ़्तार के समय क्या खाएं और क्या नहीं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। आइये देखें...

ये सब खाएं
साबुत अनाज
होल ग्रेन में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इनका सेवन सुहूर और इफ़्तार दोनों समय किया जा सकता है।

खजूर
सुहूर के समय जब आप रोजा खोलते हैं तो 1-2 खजूर खाना सही है। खजूर में नेच्युरल फ़्रूटोज और फाइबर होता है। इनसे ग्लूकोज का लेवल बना रहता है।

फल और सब्जियाँ
सुहूर के समय फल और सब्जियों का सेवन सलाद के रूप में करें। इनमें पानी, फाइबर, विटामिन्स, कैल्शियम और मिनरल्स जैसे ज़रूरी तत्वों की अधिकता होती है।

चाँवल
चाँवल में जटिल कार्बोहाइड्रेट होता है जो देर से पचता है। इस कारण से आपका पेट देर तक भरा रहता है और आपको भूख का एहसास नहीं होता है।

लीन मीट
सुहूर के समय लीन मीट को शामिल करना अच्छा है। इससे शरीर को आवश्यक प्रोटीन मिलता है। साथ ही इससे पाचन क्रियाएँ सही रहती हैं।

सूप
सुहूर और इफ़्तार के समय सूप का सेवन अच्छा आइडिया है। इससे शरीर हाइड्रेट होता रहेगा और एनर्जी मिलती रहेगी।

पानी
खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीना बेहद ज़रूरी है। इससे नमी मिलती रहेगी और प्यास भी बुझेगी।

ये ना खाएं
ज़्यादा चीनी वाला खाना
ज़्यादा शुगर वाले खाने में कैलोरी ज़्यादा होती है और पोषण कम होता है। थोड़ा प्राकृतिक शुगर लेना अच्छी बात है लेकिन ज़्यादा शुगर वाले खादय पदार्थ से आपकी प्यास बढ़ेगी और फूला हुआ महसूस होगा।

कॉफी का सेवन कम करें
सूहूर के समय कॉफी का ज़्यादा सेवन सही नहीं है। इससे शरीर डिहाइड्रेट होगा और शरीर में थकान महसूस होगी। इसलिए कैफीन वाले खादय पदार्थ जैसे कॉफी और यहाँ तक कि सोडा वाले ड्रिंक भी ना पिये।

डीप फ्राइड फूड्स
यदि आप रोजा रख रहे हैं तो डीप फ्राइड खाना ना खाएं। इससे प्यास लगेगी और पेट फूल्स हुआ रहेगा।

ज़्यादा नमक वाला और तेज मसाले वाला खाना ना खाएं
सूहूर के समय ज़्यादा नमक और मसाले वाली चीजें खाने से शरीर में सोडियम का लेवल बिगड़ जाता है। इससे भी आपको प्यास लगेगी। इसलिए नमक या मसाले वाले खाने का सेवन ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
