Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
बारिश के मौसम में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन सी युक्त ये चीजें खाएं
बारिश का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, पैरों में इन्फेक्शन, डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर देखा जाए तो जिन लोगों की इम्युनिटी पॉवर कमजोर होती है वे लोग ही इस तरह के इन्फेक्शन की चपेट में जल्दी आते हैं।
इन दिनों बारिश के कारण हर जगह पानी इकठ्ठा होने लगता है और इसी रुके पानी में फिर मच्छर पनपने लगते हैं। मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां फैलाने वाले मच्छर भी इसी रुके हुए पानी के कारण फैलते हैं। अगर इन बीमारियों का समय रहते इलाज नहीं किया गया तो आगे चलकर आपको गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
जैसा कि कहा जाता है कि इलाज से बढ़िया सतर्कता होती है इसलिए मानसून सीजन में आप उन चीजों का सेवन ज्यादा करें जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार हो। विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनमें विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

स्प्राउट्स :
मानसून के सीजन में रोजाना कम से कम एक कटोरी स्प्राउट्स ज़रूर खाएं। स्प्राउट्स में विटामिन सी के अलावा फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और विटामिन के की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

ब्रोकली :
रोजाना अपनी डाइट में ब्रोकली का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन सी आपके इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाता है और आपको फ्लू जैसी बीमरियों से बचाने में मदद करता है। ब्रोकली को आप कच्चे या उबालकर दोनों तरह से खा सकते हैं।

सेब :
आपने वो कहावत सुनी होगी कि रोजाना एक सेब खाने से आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। यह बात पूरी तरह सच है क्योंकि सेब में विटामिन सी, विटामिन ए, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो आपको हर तरह के इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।

हरी मिर्च :
हरी मिर्च में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं साथ ही इसमें विटामिन सी की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसलिए रोजाना सब्जी बनाते समय और सलाद में हरी मिर्च ज़रूर डालें।

आंवला :
आंवला में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और आपको इन्फेक्शन से दूर रखते हैं। आंवला को आप कच्चे भी खा सकते हैं या फिर इसका जूस पिएं। यह न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाती है बल्कि पूरे पाचन तंत्र को बेहतर करती है।

टमाटर :
मानसून सीजन में रोजाना टमाटर खाना चाहिये क्योंकि इसमें भी विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके नियमित सेवन से इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है और मानसून में फैलने वाली बीमारियों से बचाव होता है।

लौंग :
लौंग का इस्तेमाल वैसे तो मसालों के रूप में किया जाता है लेकिन आपको बता दें कि इसमें भी विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके लिए अपने डिश में लौंग डालें या रोजाना 1-2 लौंग चबाकर खाएं।

ऐप्रकाट :
ऐप्रकाट में भी विटामिन सी की मात्रा बाकी फलों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इस फल को सुखाकर खाने से ज्यादा फायदा होता है। इसके नियमित सेवन से इम्युनिटी तो बढ़ती ही है साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
