Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रोजाना सुबह कॉफ़ी की बजाय छाछ पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में दूध, दही, और छाछ भोजन के अहम हिस्से होते हैं। खासतौर पर छाछ बहुत उपयोगी होता है इसलिए इसको धरती का अमृत भी कहा जाता है क्योंकि छाछ पीने से हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है और कब्ज़ की भी समस्या नहीं रहती है और साथ ही लू में भी आराम मिलता है।
शहरी इलाकों में अधिकतर लोग दिन में कई बार चाय या कॉफ़ी पीते हैं जबकि अगर उसकी जगह पर लोग छाछ पिएं तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
छाछ, दही पानी और कुछ मसालों से मिलकर बनता है और इसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इसमें करी पत्ता, जीरे का पाउडर, नमक और अदरक पाउडर मिला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको छाछ से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जलन को कम करता है :
अगर आपको गैस की समस्या रहती है या पेट में जलन होती है तो रोजाना एक ग्लास छाछ का सेवन करना चाहिये। इससे एसिडिटी में आराम मिलता है और पेट दर्द में थोड़ी देर में ही कम हो जाता है। इसके अलावा छाछ में करी पत्ता, जीरा पाउडर, और नमक मिलाकर पीने से यह और भी स्वास्थ्यवर्धक हो जाता है।

पाचक शक्ति बढाता है :
रोजाना खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ और अदरक पाउडर मिलाकर पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है जिससे कब्ज़ की समस्या नहीं होती है।

डिहाइड्रेशन से बचाव :
जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है मतलब डिहाइड्रेशन की समस्या हो तो एक गिलास छाछ और उसमें नमक मिलाकर पिएं, इससे तुरंत आराम मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि छाछ में पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी काम्प्लेक्स होता है जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को आसानी से पूरा कर देते हैं।

डायरिया से आराम :
यदि आप दस्त से पीड़ित हैं तो आप एक कप छाछ और आधा चम्मच सूखा पिसा हुआ अदरक का पाउडर मिलाकर दिन में कम से कम 3 बार पिएं। इसके सेवन से दस्त या डायरिया की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जायेगी।

कोलेस्ट्राल लेवल नियंत्रित रहता है :
रोजाना एक गिलास छाछ पीने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कम रहता है। आपको बता दें कि छाछ में एक बायोएक्टिव प्रोटीन पाया जाता है जिसमे एंटीकैंसर, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होता है। जिस वजह से इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है और ब्लडप्रेशर भी ठीक रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
