Latest Updates
-
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
जानिये खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल और सरसों के तेल में क्या है ज्यादा फायदेमंद ?
हमारे देश में काफी पहले से ही लोग खाना बनाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करते आयें हैं और इसके अपने फायदे भी हैं। लेकिन इन दिनों बाज़ार में ऑलिव ऑयल या फ्लेक्ससीड ऑयल का चलन बढ़ता जा रहा है।
हालाँकि पश्चिमी देशों में खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ऑलिव ऑयल सरसों के तेल से ज्यादा फायदेमंद है तो ऐसा नहीं है।
ऑलिव ऑयल के अपने कई फायदे हैं वहीँ सरसों के तेल में भी अपने गुण है। बात अगर खाना पकाने के लिए तेल की हो तो ऐसे में सरसों का तेल ज्यादा फायदेमंद है। इस आर्टिकल में हम आपको सरसों के तेल के कुछ फायदे बता रहे हैं।

1) डब्लूएचओ के अनुसार सरसों के तेल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का अनुपात एकदम उपयुक्त होता है जो कि ऑलिव ऑयल या किसी अन्य तेलों में नहीं होता है।
2) सरसों के तेल में मौजूद हेल्दी फैट की अधिक मात्रा दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाती है। जिससे सोचने समझने की क्षमता और मेमोरी पॉवर बढ़ती है।

3) इस तेल में मौजूद पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखते हैं जिस वजह से इसके नियमित सेवन से भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल से जुड़े खतरे नहीं होते हैं।
4) बाकी सभी तेलों की तुलना में सरसों का तेल दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट दिल की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

5) सरसों के तेल का स्मोकिंग पॉइंट ऑलिव ऑयल के स्मोकिंग पॉइंट की तुलना में बहुत ज्यादा होता है इसलिए इसमें खाने वाली चीजों को डीप फ्राई करने में भी कोई नुकसान नहीं है।
6) सरसों का तेल कई तरह के घरेलू उपचारों में भी इस्तेमाल होता है जैसे की अगर आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो उससे आराम दिलाने में सरसों का तेल बहुत असरदार है।
7) इसके अलावा सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिस वजह से यह सिरदर्द, पेट में जलन या मसूड़ों में होने वाले दर्द से आराम दिलाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
