Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह में पानी पीने के फायदे जान लीजिये और बचाइये अपनी लाइफ
डायबिटीज मेलेटस जिसे मधुमेह कहा जाता है, चयापचय संबंधी बीमारियों का एक समूह है जिसमें लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर का स्तर होता है। हाई ब्लड शुगर के लक्षणों में अक्सर पेशाब आना होता है, प्यास ज्यादा लगती है और भूख में वृद्धि होती है। अगर मधुमेह को समय रहते ठीक ना किया गया तो यह बढ़ कर जानलेवा बन जाता है।
हर कोई मधुमेह रोगियों को सही तरीके का खान-पान खाने की सलाह देता है लेकिन कोई उन्हें भर पेट पानी पीने के फायदों के बारे में नहीं बताता। आपको बता दें कि मधुमेह में तरल पदार्थ खाना काफी जरुरी है।
हां लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि जूस एवं कोला जैसे पेय पदार्थों के सेवन किया जाए। इन खराब चीजों की तुलना आप पानी ने बिल्कुल भी नहीं कर सकते।

इन पदार्थों में मौजूद कैलोरी आपके स्वास्थ के लिए हानीकारक साबित हो सकती है। यदि आप मधुमेह के अलावा किसी भी अन्य बीमारी से पीडित नहीं हैं तो आप जितना मर्जी पानी पी सकते हैं। अधिक पानी का सेवन आपके रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखेगा।
याद रखें, अगर आपको जूस या कोला काफी पसंद है और आप मधुमेह से पीड़ित हैं, तो आपको पानी जरुर पीना चाहिये क्योकि इससे आपको इन सब चीज़ों की तलब नहीं लगेगी। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने का एक अच्छा तरीका है।

वास्तव में, हाल ही के एक अध्ययन में पता चला है कि चाय, कॉफी या मीठा खाने वाले मधुमेहर रोगी यदि पानी पिएं तो उनका ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। वे लोग जो प्रत्येक दिन 0.5 लीटर पानी से कम पीते हैं उन्हें अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने मे काफी मुश्किलें आती हैं।
कितना पानी पीना है आवश्यक?
जब यहां पीने के पानी की बात आती है तो कुछ नियम हैं जिन्हें मधुमेह वालों को पालन करना चाहिए:
1. पानी का सेवन आपकी कैलोरी ग्रहण की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि आप एक दिन में 2000 कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपको 2 लीटर पानी पीना चाहिए। आप चाहे तो 2 के बजाय 3 लीटर पानी का सेवन भी कर सकते हैं बशर्ते है कि आपको गुर्दों की समस्या ना हो। यदि आप पेशाब की सही आवृत्ति के लिए किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं तब पानी का सेवन ध्यान से करना होगा।
2. यदि आप किसी बीमारी के कारण मूत्रवर्धक औषधि का सेवन कर रहे हैं तो हर रोज केवल 8 से 10 गिलास पानी पिएं। ऐसा ना करने पर आपको हर घंटे बाथरूम जाना पड सकता है।
3. मधुमेह के रोगी को दिन में कितना पानी पीना चाहिए यह व्यक्ति के स्वास्थ व उसकी जरूरतों पर निर्भर करता है। मरीज़ को सही सलाह केवल उसका डॉक्टर दे सकता है।
4. प्यास लगने का इंतजार कभी ना करें बल्कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी का सेवन करें जिससे शरीर में पानी की कमी ना हेा पाए। यदि प्यास ना भी लगे तो भी पानी पी लें। आपको पानी रेगुलर बेसिस पर पीना चाहिये।
5. कब ना पिएं पानी
जब जो भी खाना खाते हैं वो शरीर से स्रावित होने वाले पाचक रस पचा देते हैं। बेहतर होगा कि भोजन से आधा घंटा पहले और भोजन करने के आधा घंटा बाद तक पानी न पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
