Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
रोजाना सुबह खाली पेट बेकिंग सोडा खाने से होते हैं ये फायदे
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल वैसे तो हर घर में होता है लेकिन अधिकांश लोग इसका इस्तेमाल कुछ ख़ास डिशेज बनाने और गंदगी साफ़ करने के लिए करते हैं।
आपको बता दें कि बेकिंग सोडा में कई औषधीय गुण होते हैं और इसके सेवन से शरीर को कई फायदे हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल सिर्फ गंदगी साफ़ करने, दांतों को चमकाने और सिर की खुजली ठीक करने के लिए ही ना करें बल्कि इसे घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल करें।
सुन्दरता और घरेलू चीजों में इस्तेमाल होने के अलावा बेकिंग सोडा स्वास्थय के लिए भी लाभकारी है। जी हाँ यहाँ हम आपको बताने जा रहें हैं की खाली पेट बेकिंग सोडा का सेवन आपके लिए कितना फायदेमंद है।
रोजाना सुबह खाली पेट बेकिंग सोडा खाने से होते हैं ये फायदे

1 : हेल्दी pH बैलेंस करना : हमारे पेट में एसिडिक वातावरण होने से कई तरह की बीमारियाँ जैसे एसिडिटी, कैसर, आस्टियोपोरोसिस, और आर्थराइटिस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारे अन्दर मौजूद ब्लड एक न्यूट्रल pH 7.3 और 7.4 कायम रखता है जोकि थोडा क्षारीय होने की स्थिति में होता है। बेकिंग सोडा क्षारीय प्रवृति का होता है और आसानी से हमारे ब्लड में सर्कुलेट होता है इसलिए खाली पेट बेकिंग सोडा खाने से हमारा हेल्दी pH कायम रहता है और यह एसिडिटी, कब्ज़, और पेट मे होने वाली उलझन को ठीक रखने में मदद करता है।
2 : किडनी स्टोन होने से रोकना : ये स्टोन क्रिस्टल जैसे होते हैं और उतने ही बड़े होते हैं कि आसानी से हमारे यूरिन यानी मूत्र से बाहर निकल जाते हैं लेकिन जब यह युरेटर से चिपक जाते है और यूरिन के माध्यम से बाहर नहीं निकल पाते तो आप कल्पना कर सकते है की कितना दर्द होता होगा। किडनी स्टोन के कारण पीठ में दर्द होना, मिचली आना, और यूरिन यानी मूत्र मे खून का आना जैसी दिक्कतें होती हैं।
जैसा कि हम आपको यह पहले बता चुके हैं कि बेकिंग सोडा क्षारीय होता है और यह स्टोन को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है जिससे कि यह आसानी से मूत्र से बाहर निकल जाता है। यदि आप लगातार खाली पेट बेकिंग सोडा पीते हैं तो आपको कभी भी किडनी स्टोन की समस्या नहीं आयेगी।
3 : मूत्र में होने वाले इन्फेक्शन से बचाता है : अक्सर लोगों में यूटीआई की समस्या हो जाती है इसके लिए लोग एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करते हैं जिससे आराम मिलता है। लेकिन समय के साथ जब हम एंटीबायोटिक का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं तो इन्फेक्शन करने वाले बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है जिससे एंटीबायोटिक का असर नहीं होता जिससे गंभीर समस्या हो सकती है।
आप इसके लिए फिर से बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं, बेकिंग सोडा मूत्र के एसिड लेवल को उदासीन रखता है। बेकिंग सोडा एक नेचुरल डीटॉक्सीफायर होता है जो किडनी को साफ़ रखता है जिससे इन्फेक्शन आगे किडनी में नहीं फैलता है और कोई नुकसान नहीं होता है।
4 : नेचुरल एंटाएसिड : हमारे पेट में एसिड होते हैं जो स्वस्थ पाचन के लिए जरुरी होते हैं। लेकिन जब यह एसिड हमारे पेट से निकलकर आहार नली में आ जाता है तो हमें गले और पेट में जलन जैसी दिक्कत होने लगती है। क्षारीय प्रवृति होने के कारण बेकिंग सोडा एक नेचुरल एंटाएसिड होता है। यह हमारे पेट में मौजूद एसिड को उदासीन करता है और पेट में गैस को बनने से रोकता है जिससे हमें पेट और गले में होने वाली जलन से आराम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
