Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
झपकी लेने के बाद होने वाले सिरदर्द से छुटकारा कैसे पाएं
नींद हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ देर की नैप के बाद कुछ लोगों को अचानक से सिर दर्द होने लगता है। नैप लेने के बाद कुछ लोग अपनी नींद भो खो देते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि नैप लेने से शरीर को कई फायदे होते हैं।
यह थकान दूर करने, यादाश्त बेहतर करने और अधिक सक्रिय रखने में मदद करता है। लेकिन नैप लेने के बाद कुछ लोगों को सिरदर्द होने लगता है। आइये जाने की अधिक सोने के बाद होने वाले सिरदर्द से कैसे छुटकारा पाएं।

1. अधिक न सोएं
आवश्यकता से अधिक देर तक सोने मस्तिष्क के सिरोटोनिन एवं न्यूरोट्रांसमीटरर्स में असंतुलन पैदा हो जाता है। अधिक नींद लेने से निद्रा चक्र प्रभावित हो जाती है और इस वजह से बाद में नींद आने में कठिनाई हती है। इसलिए इन परेशानियों से बचने के लिए रात में आठ घंटे सोना पर्याप्त है।

2. अदरक
अधिक सोने के बाद होने वाले सिरदर्द से बचने के लिए अदरक का सेवन लाभकारी होता है। यह मस्तिष्क में रक्त वाहिनियों में सूजन को कम करता है। आप अदरक के जूस या अदरक की चाय का सेवन कर सिरदर्द को दूर कर सकते हैं।

3. कैफीन का कम सेवन करें
अधिक देर तक नींद लेने के बाद होने वाले सिर दर्द से बने के लिए कम मात्रा में कैफीन का सेवन करना चाहिए। अधिक कैफीन का सेवन करने से रात में नींद आने में कठिनाई होती है। इसके अलावा अधिक देर तक सोने से रात की निद्रा चक्र में गड़बड़ी आ जाती है।

4. पर्याप्त पानी पीएं
यदि आपके शरी में पानी की कमी होगी तो अधिक नींद लेने के बाद आपके सिर में दर्द हो सकता है। कॉफी, एल्कोहन, और खट्टे पेय पदार्थों का सेवन करने से भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए सिरदर्द से बचने के लिए पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

5. आइस पैक
आइस पैक प्रभाव शीतल होता है और यह सिरदर्द उत्पन्न करने वाले कोशिकाओं में सूजन को कम करता है। आइस पैक सिर के दर्द को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। एक टॉवेल में आइस क्यूब को लपेटकर इसे माथे पर रखने से सिरदर्द दूर हो जाता है।

6. योग
अधिक देर तक नींद लेने के बाद उत्पन्न सिरदर्द को दूर करने में योगा बहुत फायदेमंद होता है। योग शरीर को राहत प्रदान करता है और दिमाग को शांत एवं चिंतामुक्त रखता है। यदि अगली बार आपको अधिक सोने के बाद सिरदर्द हो तो आप सूर्य नमस्कार या अन्य योगा पोज का अभ्यास करें।

7. मिंट जूस
मिंट जूस सिरदर्द से राहत दिलाने में बहुत उपयोगी होता है क्योंकि मिंट जूस में मेथेनॉल पाया जाता है। मेथेनॉल प्राकृतिक रूप से तुरंत दर्द से राहत दिलाता है। जब कभी भी आपको अधिक सोने के बाद सिरदर्द हो तो आपको मिंटजूस का सेवन करना चाहिए या आप इसे माथे पर भी लगा सकते हैं।

8. लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल सिरदर्द से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। सोने से पहले अपने तकिए पर लैवेंडर ऑयल का छिड़काव कर लें, इससे अच्छी नींद आयेगी और सिरदर्द नहीं होगा। यदि अधिक सोने के बाद आपको सिरदर्द होता है तो लैवेंडर ऑयल को अपने कपड़े पर छिड़क लें और सांसों में इसकी खूशबू को महसूस करें।

9. एक्यूप्रेशर
एक्यूप्रेशर सिरदर्द से राहत दिलाने में बहुत उपयोगी होता है। अधिक सोने के बाद सिरदर्द होने पर माथे, गर्दन, पांव, हाथ और चेहरे के आसपास के एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर दबाव डालें। इससे कुछ ही देर में सिरदर्द दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
