Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
लीवर को संक्रमण से बचाने के लिए खाएं ये 12 चीजें

लीवर मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लीवर स्वस्थ रहने से पाचन संबंधी बीमारियां, कब्ज, ऐंठन, सूजन और एसिडिटी की समस्या नहीं होती हैं। लीवर ब्लड शुगर के स्तर को रेगुलेट करता है और थकान से बचाता है। लीवर प्रोटीन उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पित्त में विटामिन, मिनरल और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर भी करता है।
अगर आपका लीवर ठीक से काम नहीं करता है तो आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, अर्थराइटिस हो सकता है। कमजोर लीवर के कारण हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। तो आइये लीवर के संक्रमण से बचने के लिए 12 बेहतरीन खाद्य पदार्थों के बारे में जानें।

1. पत्तेदार सब्जियां
ब्रोकली, पत्तागोभी आदि पत्तेदार सब्जियां हैं। इन सब्जियों में उच्च मात्रा में फ्लेवनॉयड और कैरोटीनॉयड जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट पाये जाते हैं जो लीवर को सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है। ये सब्जियां पेट को कैंसर रोगों से बचाती हैं।

2. गहरे रंग की हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे गोभी और ब्रुसेल स्प्राउट में उच्च मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो लीवर को विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। यह मुक्त कणों और विषाक्त रसायनों को शरीर से बाहर निकालता है। गहरे रंग की पत्तेदार सब्जियां लीवर और पित्त मूत्राशय को उत्तेजित करती हैं जिससे कि पाचन और अवशोषण की क्रिया बेहतर होती है।

3. अंकुरित बीज
अंकुरित बीज जैसे चना या अखरोट आदि खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें प्रोटीन और एंजाइम की मात्रा ज्यादा होती है और यह शरीर की क्रियाओं के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। अंकुरित बीज खाने से लीवर का संक्रमण भी दूर हो जाता है।

4. लहसुन
लहसुन में एलीसिन नामक यौगिक पाया जाता है जो लीवर को विषाक्त पदार्थों से दूर रहने में मदद करता है। लहसुन का नियमित सेवन करने से लीवर में हानिकारक रसायन इकट्ठा नहीं होता है और लीवर स्वस्थ रहता है।

5. अंगूर
लाल और बैंगनी अंगूर में अधिक मात्रा में प्लांट कंपाउंड पाये जाते हैं। अंगूर का जूस पीना लीवर के लिए फायदेमंद होता है। यह लीवर के सूजन को कम करता है और एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है।

6. कॉफी
एक स्टडी में पाया गया है कि कॉफी पीने से लीवर के स्थायी रूप से टूटने का जोखिम कम हो जाता है। इसके अलावा कॉफी पीने से लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

7. बेरी
बेरी में एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसाइनिन होता है। बेरी का जूस लीवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है और उसे स्वस्थ रखता है। हफ्ते में तीन बार बेरी खाने से लीवर के संक्रमण से बचाव होता है।

8. चुकंदर जूस
चुकंदर का जूस एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट का बढ़िया स्रोत ह जो लीवर सूजन और क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। यह लीवर में प्राकृतिक रूप से एंजाइम को संतुलित रखता है और लीवर को स्वस्थ रखता है।

9. फैटी फिश
मैकेरल और सालमन जैसी फैटी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो लीवर के सूजन को कम करता है। यह लीवर में वसा जमने से रोकता है और एंजाइम के स्तर को सामान्य रखता है और इंसुलिन को भी सुधारता है।

10. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल लीवर और हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है। एक चम्मच ऑलिव ऑयल का नियमित सेवन करने से लीवर एंजाइम और वसा कोशिकाएं बेहतर होती हैं और लीवर में रक्त का प्रवाह भी ठीक तरह से होता है।

11.अदरक
अदरक में एंटी वायरल, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाया दाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर लीवर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है और धमनियों में प्रवाह को ठीक रखने के साथ ही ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी ठीक रखता है।

12. अंडा
अंडे में प्रोटीन और एमीनो एसिड होता है जो लीवर को विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अंडे की जर्दी में कोलीन नामक कोएंजाइम पाया जाता है जो लीवर को हानिकारक पदार्थों से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
