Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
Bride to Be, शादी में दिखना है छरहरी और खूबसूरत तो फॉलो करे ये Bridal Fitness Tips
शादियों का सीजन चल रहा है, सोनम कपूर और नेहा धूपिया की शादी के लुक को देखने के बाद हर Bride to Be अपने शादी में इतनी ही छरहरी फिगर और खूबसूरत दिखने के लिए सारे जतन करेंगी, जिम से लेकर ब्यूटी पार्लर तक और नानी-दादी के घरेलू नुस्खे जरुर अजमाएगीं।
हर लड़की का ख्वाब होता है कि वो अपने इस खास दिन पर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखें। लड़कियां अपनी शादी से कुछ महीना पहले ही अपने चेहरे, फिगर और फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर देती है, ताकि शादी वाले दिन वो मिस वहीं ओवर साइज लड़कियां जिम ज्वाइन कर लेती है, ताकि शादी तक उनकी बॉडी शेप में आ सके। अगर आप भी शादी से पहले अपना वजन कम करना और ब्राइडल लुक में परफैक्ट लगना चाहती है तो आज हम आपको कुछ रुटीन प्लान बताएंगे, जिन्हें शादी से 3 महीने पहले ही शुरू करेंगे तो शादी वाले दिन बिल्कुल स्लिम और परफैक्ट ब्राइडल लुक में दिख सकती है।

डाइट में बदलाव करे
शादी कुछ महीने पहले ही अपने डाइट को लेकर सतर्क हो जाए। चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, अधिक नमक, एल्कोहल मात्रा भी कम कर दीजिए। इससे वजन तो कम होगा ही, शरीर में पानी भी इकट्ठा नहीं होगा।
ये फूड्स खाएं
शादी से कुछ महीने पहले ही अपनी डाइट में सुधार करें। स्नैक्स स्वैपिंग के लिए व्यर्थ के फल, जूस, अधिक सब्जियां, मिनी विटामिन्स लेना बंद करें। इसके बदले में प्रोसेस्ड कार्बोस जैसे व्हाइट राइस, पास्ता, ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ अन्य आदि का सेवन करें।
न्यूट्रीशनिस्ट से मिले
न्यूट्रीशनिस्ट से अपॉइटमेंट से मिलें जो आपकी बॉडी को देखकर उसके अनुसार आपके शरीर को सही ट्रेक पर लाने के लिए हर नजरिये से सही सलाह दे सके, क्योंकि आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो एक्सपर्ट की सलाह से सही डाइट से आप अपने शरीर को बिलकुल फिट बनाने में मदद कर सकती है।
डेली रूटीन में करें कुछ चेंज
रोजाना अधिक पानी पीना शुरू करें। इसके अलावा रोज गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं। पर्याप्त नींद लेने भी कुछ महीने पहले ही शुरु करें और अन्य फिटनेस तरीके अपनाने की कोशिश करे।
मीठा खाना छोड़ दे
अपने डाइट में से सबसे पहले मीठे को निकाल दे, क्योंकि चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनेर में ढ़ेर सारी कैलोरी होती है। इन्हें हटाते ही आप एक्सट्रा चर्बी ऑटोमेटिक अपने शरीर से कम कर देंगी।
हफ्ते की डाइट प्लान करे
न्यूट्रीशनिस्ट से मिलकर साप्ताहिक योजना में पूरे हफ्ते की डाइट के बारे में लिस्ट बनाए। हमेशा अपने द्वारा बनाए शड्यूल के अनुसार ही खाना खाए, इससे आपका रूटीन सही रहेगा और वजन करने में मदद मिलेगी।

त्वचा के दे अच्छी खुराक
प्रोटीन, विटामिन बी, कॉपर, आयरन और पानी ऐसे पदार्थ हैं जो एक हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी है। अगर इनमें से किसी भी पोषक तत्व की कमी से चेहरे पर टॉक्सिक वेस्ट प्रोडक्ट्स का शरीर में जमाव होने लगता है परिणामस्वरूप आपकी स्किन सूखी और मुरझाने लगती है। त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएं रखने के लिए पौष्टिक आहार लें और अपने आहार में जरूरी फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे बादाम, बीज, ऑलिव ऑयल आदि जरूर शामिल करें। ज्यादा पौष्टिक आहार के लिए अपनी न्यूट्रिशियन से सलाह लें।
वर्कआउट करे
अपना वजन कम करने के लिए अपनी पसंद की एक्टिविटी करे। इस एक्टिविटी को हफ्ते में 2-3 बार जरूर करे। यदि आप जिम जाना नहीं चाहती तो रोजाना कुछ समय तक पैदल सैर करे या फिर योगा और किक बॉक्सिंग करे।
स्ट्रेस न लें
स्ट्रेस से चेहरे की चमक चली जाती है, बेदाग चमकदार त्वचा भी ज्यादा स्ट्रेस से मृत और बेजान बन जाती है, कोशिश करें कि आप खुद को वर्कआउट, वॉकिंग और शॉपिंग में बिजी रखें। जिन चीजों से आपको सुकून मिलता है उन्हें करें, इससे स्ट्रेस दूर रहेगा और स्किन सुंदर बनेगी। स्किन के ग्लों के लिए स्पा लें , फेशियल कराएं और खुश रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
