Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
गरबा खेलते समय एनर्जेटिक रहने के लिए स्पेशल डाइट और इसके फायदे

नवरात्र के 9 दिन जहां जोर शोर से मां के 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है, वहीं इन 9 दिनों पूरे देशभर में गरबे की धूम रहती है। लोग बहुत ही उत्साह, खुशी और भक्ति के साथ गरबा खेलते है। कई लोग तो परफेक्ट गरबा स्टेप्स सीखने के लिए क्लास जॉइन करते है। गरबे खेलने के दौरान कई लोग बहुत एंजॉय करते है वहीं देखा जाएं तो गरबा खेलने के फायदे भी बहुत है। ये एक तरह से बेस्ट और फन लविंग एक्सरसाइज भी है। ये फिटनेस के बहुत महत्वपूर्ण है। गरबा खेलने के लिए स्टेमिना बढ़ाने की भी बेहद आवश्यकता है। इसलिए इस दौरान आपको अपनी डाइट पर भी फोकस करना बहुत जरुरी है।
नवरात्रि के नौ दिन तक उपवास के दौरान खान-पान ठीक नहीं होने पर भी लगातार गरबा करने से ग्लूकोज लेवल डाउन हो सकता है जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। गरबा प्रैक्टिस और नवरात्रि के दिनों में गरबा खेलते समय के दौरान डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए।

कैलोरी होती है बर्न
गरबों के दौरान आपका बॉडी मूवमेंट ज्यादा होता है और फिजिकल एक्सरसाइज ज्यादा अधिक होता है। एक घंटे की गरबा क्लास से 500 से 600 कैलोरी कम की जा सकती है।

बॉडी में आती है लचक
9 दिन तक लगातार गरबा खेलने से न सिर्फ शरीर का फैट कम होता है बल्कि बॉडी में लचक आती है, बॉडी टोंड होती है और कैलोरी बर्न होती है।

शेप में आती है कमर
हर वर्ष गरबा में चौकडी, छकड़ी, पंजिया, घोड़ी जैसे स्टेप्स किए जाते है। इन स्टेप्स के जरिए आपके कमर की अच्छी एक्सरसाइज होती है और कमर शेप में आती है।

मानसिक खुशी
डांडिया खेलने की सबसे अच्छी बात ये है कि ये आपको खुशी देता है जो आपके मानसिक सेहत के लिए अच्छी बात है। इस दौरान आपके शरीर से हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। आइए जानते एनर्जेटिक रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

ले पूरी नींद
नवरात्रि के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि 6-7 घंटे की नींद जरूर लें। अगर आप रात को देरी से सो रहे हैं, तो सुबह कुछ देर अतिरिक्त नींद लें या फिर दिन में आराम करें। यह शारीरिक थकान को दूर रखेगी।

रहें हाइड्रेड
गरबा खेलने के दौरान पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में शरीर में पानी का स्तर बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसलिए रोजाना कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पिएं। लेकिन ध्यान रखें कि एक साथ अधिक पानी न पिएं।

एनर्जी के लिए फाइबर लें
अगर आप रोज गरबा खेल रहे हैं तो अपने सामान्य आहार में 300-400 केलोरी ज्यादा लें। इसके अलावा फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें ताकि एनर्जी भी बनी रहे और आप स्वस्थ भी रह सकें।

फल पर ध्यान दें
अगर आप उपवास पर है तो ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें जिसमें केलोरी ज्यादा हो। फलों का सेवन करने से आपको पोषण भी मिलेगा और आवश्यक उर्जा भी मिलेगी। फल आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद करेंगे। इसके अलावा एक गिलास दूध जरुर पीएं।

लंच प्रिपरेशन
अगर आप उपवास पर नहीं है तो डेली डाइट में दोपहर के भोजन में 2 चपाती, चावल, दाल, दही, सब्जियां, मिठाई व पनीर को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपके शरीर के लिए आवश्यक सेहतमंद डाइट होगी।

फास्ट के दौरान
नवरात्रियों के दौरान ऐसे कई लोग होते है जो उपवास रखने के बाद भी बहुत ही उत्सुकता के साथ डांडिया या गरबा खेलते है। लेकिन इस समय डाइट का खास ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। इस दौरान खाए जाने वाले सेंधा नमक में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है व सोडियम की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। कुटू व सिंघाड़े का आटा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
