Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए, Harry Potter की Emma Watson के ब्यूटी और फिटनेस का राज
एमा वाटसन जिन्हें हैरी पॉटर श्रृंखला के बाद हर्माइनी ग्रेंजर के नाम से भी जानते हैं सही मायने में एक सेलेब्रिटी हैं। इनका जन्म 15 अप्रैल, 1990 में फ्रांस के पेरिस शहर में हुआ। वह देखने में काफी सुन्दर हैं और उनकी पर्सनालिटी भी काफी प्रभावशाली है। हालांकि, अपनी फिगर को बनाए रखने के लिए और सुन्दर दिखने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। वह फिल्म सेट पर ही बड़ी हुई हैं और उनको खुद का मेकअप करना बेहद पसंद है। सुन्दरता, मेकअप और फिटनेस से सम्बंधित उनके कुछ नुस्खे हैं जो उनकी उम्दा पर्सनालिटी का राज़ है।
चलिए पहले आपको एमा वाटसन की सुन्दरता का राज़ और मेकअप का राज़ आपको बताएं। यह तय है कि एक बार आपको इन राज़ के बारे में पता चल गया तो आप इसे ज़रूर फॉलो करेंगे। दुनिया में ऐसी कौन सी लड़की होगी जो एमा की तरह सुन्दर ना दिखना चाहती हो?

एमा वाटसन की सुन्दरता और मेकअप के राज़:
1. एक बढ़िया त्वचा की देखभाल का रूटीन बनाएं:
एमा को अपनी त्वचा के बारे में काफी चिंता रहती है। उनका मानना है कि अगर आप अपनी त्वचा की सही देखभाल करती हैं तो आप अपने आप ही सुन्दर दिखेंगी। मेकअप के लिए त्वचा का सही होना ज़रूरी है। अगर आपकी त्वचा अच्छी और स्वस्थ है तो आप चेहरे पर कम फाउंडेशन लगा सकती हैं। एमा अपनी त्वचा की देखभाल के रूटीन को अच्छी तरह फॉलो करती हैं।
2. सनस्क्रीन ज़रूरी है:
जैसा कि हम जानते हैं कि एमा को अपनी त्वचा का ख़ास ख्याल रहता है। उनका सनस्क्रीन से काफी लगाव रहता है। जब भी आप धूप में बाहर निकलें तो सनस्क्रीन ज़रूर लगायें। वह सब को कम से कम 15 एसपीएफ वाले सनस्क्रीन लगाने की सलाह देती हैं।
3. सही ब्रोंज़र का इस्तेमाल करें:
काफी ज़्यादा ब्रोंज़र या गलत ब्रशर का इस्तेमाल आपके चेहरे को भद्दा बनाता है। एमा की त्वचा संवेदनशील है इसलिए वह अपने चेहरे पर ज़्यादा ब्लशर नहीं लगातीं। वह गुलाबी ब्लशर लगाना पसंद करती हैं क्यूंकि इससे उनके चेहरे पर ग्लो आता है और त्वचा मुलायम और स्वस्थ लगती है।
4. लिपस्टिक और लिप बाम की ताकत:
एमा ने शुरुआत से ही अपने आस पास फिल्म सेट पर मेकअप आर्टिस्ट को देखा है, उनका कहना है कि उन्हें इन आर्टिस्ट से लिपस्टिक और लिप बाम की ताकत के बारे में काफी कुछ सीखा है। उनका मानना है कि गाढ़े और भारी रंग के लिपस्टिक का इस्तेमाल शाम के लिए करना चाहिए। दोपहर के समय उन्हें गुलाबी रंग का लिप बाम लगाना पसंद है। फिग्स एंड रौगेस लेमन बेरी लिप बाम उनका पसंदीदा है। उनका मानना है कि रेगुलर पुराने लिप बाम के बदले अगर आप टिंटेड शेड के लिप बाम लगाती हैं तो आप ज़्यादा ग्लैमरस दिखेंगी।
5. रंगों के साथ मस्ती:
एमा को रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करने में मज़ा आता है। उनको अपने होठों और नाखूनों पर एक ही रंग पसंद है और वह भी भड़कदार। यह सुन्दर, स्टाइलिश तो लगता ही है साथ ही यह आपके ड्रेस की भी शोभा बढ़ाता है।
तो यह थे एमा वाटसन के आसान और मजेदार सुन्दरता और मेकअप से सम्बंधित राज़। आइये अब जानते हैं उनकी सुन्दर फिगर का क्या राज़ है और यह भी जानें कि उनकी फिटनेस और डाइट के क्या राज़ हैं।
एमा वाटसन के फिटनेस और डाइट के राज़:
1. गहन कार्डियो:
एमा वाटसन की बॉडी शेप में इसलिए दिखती है क्यूंकि उनके वर्कआउट प्लान में गहन कार्डियो है। वह इसे हफ्ते में 5 दिन करती हैं जिसमें पाईलेट और स्प्रिंट रनिंग भी आता है। वह अपनी फिगर को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं और उन्हें ऐसा करने में मज़ा आता है। यह उनके लिए एक आदत की तरह है ना कि एक बोझ की तरह।
2. भारी वज़न उठाना (वेटलिफ्टिंग):
गहन कार्डियो के साथ साथ, वह वेटलिफ्टिंग भी करती हैं। यह वह हफ्ते में तीन दिन करती हैं। यह आपको भारी लग रहा होगा पर यह उनकी ताकत और फिटनेस का मुख्य राज़ है।
3. एक आसान योग रूटीन फॉलो करना:
अगर आपको एमा वाटसन की तरह टोंड बॉडी चाहिए तो आपको उनकी ही तरह अपने रूटीन में योग को शामिल करना होगा। यह आपके शरीर को टोंड और सुन्दर बना देगी।
4. ताज़ा खाएं, स्वस्थ खाएं:
एमा कभी भी डाइटिंग नहीं करतीं। उन्हें चॉकलेट और पास्ता बेक खाना पसंद है। पर वह बाहर के खाने और फ़ास्ट फ़ूड खाने से परहेज़ करती हैं। उनका रोज़ का खाना काफी बैलेंस्ड है जिसमें सही मात्रा में कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, फैट, मिनरल और विटामिन होते हैं जो हमारे शरीर की ज़रुरत होती है। उनके खाने में ज़्यादातर कम चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट होते है। ताज़े फल और सब्जियां भी उनके रोज़ के खाने में शामिल रहते हैं।
है ना एमा वाटसन के यह राज़ मजेदार और आपके लिए फॉलो करना आसान? अब आप जान गए होंगे कि एमा वाटसन की तरह शरीर पाने के लिए क्या करना पड़ता है। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं और इन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करते हैं तो आपकी सुन्दरता और पर्सनालिटी एमा की तरह ही हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
