Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
अरबी पत्ते के फायदे सुन आप भी इसे खाना शुरु कर देंगे, मर्दों के लिए है खास जड़ीबूटी
अरबी पत्ते के बने पकौड़े और सब्जी लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। अरबी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि स्वाद के साथ-साथ ये बहुत ही पौष्टिक होती है। अरबी पत्ता को औषधी माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
आसानी से मिल जाने के बावजूद भी अरबी बहुत अधिक लोकप्रिय सब्जी नहीं है। लेकिन आपको इसके फायदों के बारे में जाना जरुरी है।

आंखों की रोशनी तेज
अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

जोड़ो का दर्द
अगर आपके जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।

ब्लड प्रेशर
अरबी में के पत्ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके सेवन के कारण आपको तनाव की भी समस्या नहीं होती है।

वजन कम
वजन कम करने के लिए भी यह काफी कारगार है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

पेट से जुड़ी परेशानी
अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या है तो अरबी के पत्ते आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। अरबी के पत्ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

दूर होती है मर्दाना कमजोरी
अरबी के पत्ते की सब्जी शक्ति और वीर्यवर्धक होता है। इसकी पत्तियां शरीर को मजबूत बनाती हैं।अच्छी तरह से उबले पत्तों में नमक मिलाकर खाने से नपुंसकता दूर होती है।

दानों के लिए
अगर आपके शरीर में दाने हो गए है। जिसके लिए आपने जाने कितना उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला तो एक बार अरबी के पत्ते ट्राई करें। इसके लिए इसके पत्तों को जलाकर इसकी राख को नारियल के तेल में मिलाकर लगाए। आपको खुद ही फायदा नजर आने लगेगा।

एसिडिटी के लिए फायदेमंद
अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्य़ा हो तो अरबी के पत्ते फादेमंद साबित हो सकते है। इसके लिए इसके पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें।



Click it and Unblock the Notifications
