Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रिफाइंड नहीं खाइये सरसों का तेल होंगे ये 12 फायदे

बाजार में चाहे जितने किसम के तेल क्यूं ना आ जाएं लेकिन घर में सब्जी केवल सरसों के तेल से ही बनाई जाती है। उत्तर भारत में सरसों के तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। सरसों के तेल को कड़वा तेल भी कहते हैं। यह तेल ना सिर्फ खाना बनाने के लिये ही प्रयोग किया जाता है बल्कि यह अपने गुणों के कारण शरीर के कई रोगों को भी खतम कर सकता है। सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिये बहुत फायदेमंद माना जाता है।

आमतौर पर लोग इसे सिर्फ तेल समझकर ही इस्तेमाल करते हैं पर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद में इसे औषधि की श्रेणी में रखा गया है। तो अगर आपको हमेशा स्वस्थ रहना है तो आज से ही अपने खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करना शुरु कर दें।

1. दांत और मसूड़े बनें मजबूत
दातों और मसूड़ों पर सरसों का तेल रगड़ने से वह मजबूत बनते हैं। इसके अलावा यह सर्दी, जुखाम, सिरदर्द और शरीर के दर्द में भी बहुत लाभदायक होता है।

2. शरीर की कमजोरी दूर करे
यहां तक यह तेल एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग होता है। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को एकदम दूर कर देता है।

3. बालों की ग्रोथ बढ़ाए
सरसों के तेल में ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, यह फैटी एसिड होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छी दवा है। यह बालों की जड़ो को पोषण दे कर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। अगर आप इस तेल को हफ्ते में दो दिन इस्तमाल करेंगी तो आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

4. शरीर को गर्माहट दे
यह शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है, अगर इसे ठंडक में खाया जाए तो ठंड बिल्कुल नहीं लगेगी। यह अदंर के बैक्टीरिया से लड़ता है।

5. शरीर के फंगस को दूर करे
सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट के गुण शामिल हैं। यह फंगस संबधित त्वचा विकारों के लिए सबसे अच्छे इलाज के रूप में कार्य करता है। साथ ही यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस के और विकास को बढ़ने से रोकता है।

6. पेट की भूंख बढाए
अगर आपको भूख नहीं लगती तो अपने खाने को सरसों के तेल में बनाना शुरु कर दें। क्योंकि यह तेल भूख बढ़ा कर शरीर में पाचन रस की सिकरीशन को सही कर देता है। यह तेल पाचन, रक्तवाही संबंधी समस्याओं के लिये एक शक्तिशाली उत्तेजक के रूप में कार्य करता है।

7. झाइयों और झुर्रियों को दूर करे
इसके अलावा इस तेल में विटामिन ई भी होता है। अगर यह त्वचा पर लगाया जाता है, तो अल्ट्रावाइलेट और पल्यूशन से बचाव होता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक रहात दिलाता है।

8. गठिया और जोड़ो का दर्द मिटाए
इस तेल की मालिश से गठिया और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। इसके सेवन से कोरोनरी हार्ट डिज़ीज का खतरा भी थोड़ा कम हो जाता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें।

9. फटी त्वचा को ठीक करे
जिन लोगों की त्वचा रूखी-सूखी है, वे लोग अपने हाथों, पैरों में तेल लगाने के बाद पानी से स्नान कर लें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और वह नम हो जाती है। मसाज करने से पहले तेल को हल्का गरम जरुर कर लें।

10. मोटापा घटाए
सरसों में बी काम्पलेक्स विटामिन जैसे, फोलेट आदि चीजें होती हैं जो कि शरीर के अंदर का मेटाबॉलिज्म बढाती है। इसके तेल में पका हुआ खाना वजन कम करने में मदद करता है।

11. सनस्क्रीन की तरह काम करता है
सरसों का तेल विटामिन से भरा होता है। इससे यह चेहरे पर लगाने से नेचुरल सनस्क्रीन की तरह से काम करता है।

12. कैंसर से भी बचाए
सरसों के तेल में ग्लूकोसिनोलेट नामक तत्व होता है, जो एंटी कार्सिनजेनिक गुणों के लिये जाना जाता है जो कि कैंसर की सेल्स को शरीर में बनने से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
