Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
बिना मेहनत किए ही ऐसे पाएं सेक्सी और टोंड Thigh..
स्लिम, स्ट्रोंग और सेक्सी लेग्स हर महिला की चाह होती हैं। जाहिर है मोटी और भारी लेग्स देखने में भद्दी लगती हैं। शोधकर्ता भी इस बात का समर्थन करते हैं कि जिन लोगों के पैर मजबूत होते हैं वो जल्दी बुढ़ापे का शिकार नहीं होते हैं।
आगे गर्मियां भी है तो जाहिर सी बात है कि आप इस सीजन स्विमिंग पूल या बीच में जाकर शीतलता महसूस करना चाहेंगे। इस बिकनी सीजन में फिट, उम्दा और स्वस्थ बॉडी चाहते हैं, तो डाइट में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी।
एक बात आपको समझनी होगी कि जांघ के वजन को कम करने में संतुलित आहार भी अहम भूमिका निभाता है लेकिन कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं जिन्हें आजमाकर आप आसानी से इन्हें सुडौल बना सकती हैं। आइए जानते है कि बिना ज्यादा कुछ किए कैसे आसान तरीकों से

नारियल का तेल
नारियल का तेल आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जांघों का आतिरिक्त फैट घटाने में नारियल तेल अति उपयोगी होता है। नारियल के तेल से हर दिन सिर्फ 10 मिनट जांघों की मालिश करने से वहां जमा अतिरिक्त फैट कम होने लगता है। नारियल के तेल का उपयोग शरीर के अन्य हिस्सों के फैट को भी कम करने के लिए किया जाता है।

चीनी छोड़ दें
चीनी में कैलोरी की अत्यधिक मात्रा होती है। आप जो भी पेय पदार्थ ले रहे हों उसमें सुक्रोज, सेकेरेन जैसे कृत्रिम स्वीटनर का उपयोग ना करें। ये जांघों का मोटापा बढ़ा सकता है।

रस्सी कूदें
रस्सी कूदना आपके हृदय के लिए खास तौर से लाभकारी होता है लेकिन जांघों के लिए भी यह बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। हर दिन लगभग 10 मिनट तक रस्सी कूदना इसे सुडौल बनाएगा।

अधिक पानी पिएं
हर दिन सुबह एक ग्लास पानी अवश्य पीएं। इससे आपके सारे सेल्स को ताजगी मिलेगी। अगर ज्यादा पानी पीना आपको पसंद नहीं तो इसमें नीबूं मिला लें। इससे थकान भी दूर होगी।

दौड़ना
हर दिन एक्सरसाइज में घंटों पसीना बहाने की जगह आप दौड़कर अपनी जांघों का वजन कम कर सकते हैं। हर दिन सुबह या शाम करीब 15 मिनट तक दौड़ें इससे जांघें पतली होंगी।

सीढ़ियां चढ़ना
एलिवेटर को भूल जाइए और हर जगह सीढ़ियों का प्रयोग कीजिए। इससे आपका एब्स और बट व्यस्त रहेगा, जिससे ग्लूट मसल्स एक्टिवेट होगा। अपने सोल्डर पर भी ध्यान दें। यह आपके हिप्स के साथ सीधा होना चाहिए, न कि आगे की ओर झुका हुआ। यह एक आसान एक्सरसाइज है, जिसे कहीं भी किया जा सकता है।

स्क्वैट
कुछ स्क्वैट करने से वास्तव में पैरों पर अनचाहे वजन को दूर करने में मदद मिलेगी। इससे थाइज और बट को टोन करने में मदद मिलती है।

सोडियम की मात्रा कम करें
सोडियम की वजह से भी शरीर में वजन बढ़ता हैं, शरीर में सोडियम की मात्रा को कम रखें और खाने में अतिरिक्त नमक न डालें।



Click it and Unblock the Notifications
