Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
करवा चौथ 2018: सरगी में खाएं ये चीजें, पूरे दिन रहेंगी आप एनर्जेटिक

वैसे तो हमारे देश में कई तीज त्योहार है जो कई धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ होता हैं। इसी में से एक ऐसा पर्व है जो सुहागन महिलाओं के बीच खासा प्रचलित है, जिसमें सुहागनें पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर अपने पति के लम्बी आयु के लिए ये व्रत करती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करवा चौथ के व्रत की। इस बार ये व्रत 27 अक्टूबर को है। विवाहित महिलाएं बहुत ही उत्साह के साथ इस व्रत को रखती है और पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर पति की लम्बी आयु की कामना करती है। खासतौर पर न्यूली मैरिड गर्ल में तो इस व्रत को लेकर खूब एक्साइटमेंट होती है शादी के बाद पहला करवा चौथ और सरगी को लेकर। सरगी के बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। सांस इस दिन अपनी बहू को सरगी देती है।
करवाचौथ के व्रत दिनभर भूखा रखकर किया जाता है इसलिए सुबह की सरगी बेहद खास होती है। अगर आपने सुबह उठकर कुछ नहीं खाया तो आप बीमार हो सकती हैं इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आपको सुबह सुर्य उगने से पहले क्या खाना चाहिए। आइए जानते है

दूध और फैनी से करें शुरूआत
हर सुहागन करवाचौथ का व्रत रखने से पहले फैनी खाती है। करवाचौथ से कुछ दिन पहले ही दुकानों पर फैनी बिकने लगती है। लेकिन करवाचौथ के लिए फैनी क्यों खानी चाहिए? ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। फैनी खाना परंपरा नहीं है बल्कि फैनी खाने के फायदे बहुत है। ये दूध से बनती है और दूध में प्रोटीन होता है। दिनभर आपके शरीर में प्रोटीन बनाए रखने के लिए करवाचौथ की शुरुआत फैनी खाकर जरूर करें। ये बहुत हल्का भी होता है जिससे आराम से आप इसे खा लेते हैं।

मिठाई खाएं
निर्जला व्रत रखने से पेट में गैस बनती है। करवाचौथ की सुबह सरगी में हो सकता है कि आप एकदम से कुछ हैवी खा लें उससे हो सकता है कि दिन में आपको डायजेशन का प्रॉब्लम हो इसलिए खाने के बाद आप मिठाई जरूर खाएं। इसमें बेहद मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है चीनी में अमिनो एसिड ट्रीप्टोफन होता है। ट्रीप्टोफन सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर के लेवल को बढ़ाता है जिससे चक्कर नहीं आते।

डायफ्रूट्स और फ्रूट्स खाएं
करवाचौथ के व्रत रखने से पहले फ्रूट्स और ड्रायफ्रूट्स जरूर खाएं। आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर खुद को महसूस करेंगी और आपको दिनभर भूख भी नहीं लगेगी। मुट्ठीभर ड्रायफ्रुट्स और फ्रुट्स खाने से आपको दिनभर के सारे विटामिन और मिनरल मिल जाएंगें। शुगर लेवल ठीक रहेगा। थकान महसूस नहीं होगी और आपकी एनर्जी बनी रहेगी। सरगी में इसे खाना न भूलें।

नारियल का पानी
नारियल पानी पीने से आपको दिनभर प्यास नहीं लगेगी। करवाचौथ का व्रत बिना कुछ खाए और बिना पानी पीए रखना होता है ऐसे में दिनभर आपको प्यास ना लगे इसलिए आप सुबह सरगी के खाने के बाद सुर्योदय से पहले नारियल पानी जरूर पीएं।

जरुर खाएं रोटी-सब्जी
रोटी और सब्जी जरूर खाएं। रोटी गेहूं के आटे से बनती है जो पचने में आसान होती है और दिनभर आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखती है। इसके साथ हरी सब्जी खाने से आपको सारे फाइबर्स भी मिल जाते हैं। रोटी और सब्जी खाने के बाद आपको दिनभर भूख नहीं लगती और आपकी एनर्जी भी बनी रहती है।

मिर्च मसाला और तला हुआ खाने से बचे
तेल और तले हुए अन्न का उपयोग करके बनाई गई सरगी का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस प्रकार की सरगी व्यक्ति को अधिक सुस्त बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications
