Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
51 साल की हुई धक-धक गर्ल, जानिए माधुरी के फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज यानी 15 मई को पूरे 51 साल की हो गई है। बॉलीवुड में लम्बे समय तक अपनी अदाकारी और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करने वाली माधुरी आज भी जब हंसती है लोग उनके मुस्कान के दीवाने हो जाते है। जैसे जैसे माधुरी उम्र की सीढि़यां चढ़ती जा रही है वैसे वैसे वो और भी खूबसूरत होती जा रही है। आज भी वो अपने स्टंनिंग लुक में अपने से उम्र में कई साल छोटी एक्ट्रेसेज को बराबर की टक्कर देते हुए नजर आती है। माधुरी की खूबसूरती के उनके फैन्स अभी दिवाने है।
माधुरी दीक्षित जैसा नेचुरल ग्लो पाने के लड़कियां कई ब्यूटी टिप्स को फॉलो भी करती हैं। आइए जानते है कि आज भी माधुरी ने इस उम्र में खुद को कैसे फिट रखती है।

ऑर्गेनिक सब्जी खाती है
हाल ही में माधुरी ने शिमला मिर्च की तस्वीर शेयर की थी, जिसकी कैप्शन में उन्होंने लिखा 'फाइनली, मेरे खुद के घर की शिमला मिर्च' जिसपर उन्होंने हैशटैग में आर्गेनिक, वेजिटेबल्स, गार्डनिंग लिखा। इससे साफ जाहिर होता है कि माधुरी ऑर्गेनिक वेजिटेबल्स खाना पसंद करती है।
डांस से रखती है खुद को फिट
डांस के जरिए माधुरी खुद को मेंटेंन रखती हैं। माधुरी खुद कई बार कह चुकी है, ' शुरू से ही मैं अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रही हूं। खानपान और एक्सरसाइज को लेकर मैं कभी कोई समझौता नहीं करती हूं। अगर अपने शरीर को फिट रखना है, तो इसके लिए जरूरी है नियमित मॉर्निंग वॉक व एक्सरसाइज। इसके अलावा डांसिग उनकी रूटीन का सबसे अहम हिस्सा है, जिससे उन्हें एनर्जी मिलती है और वह फिट रहती है। माधुरी का कहना है कि वह जिम में विश्वास नहीं रखती। वह हफ्ते के 2-3 घर में कथक डांस प्रैक्टिस करती हैं और सिर्फ 2 दिन ही वर्कआउट करती हैं, जिससे वह फिट रहती है।
जापानी डाइट है पसंद
माधुरी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जापानी डाइट प्रिफर करती है। वह खाने में उबला हुआ, भुना हुआ, सेंका हुआ अथवा हल्का तला भोजन करना पसंद करती है इसलिए वो टोफू, मिश्रित सब्जियां और मशरूम आदि को जापानी शैली में पका कर खाना पसंद करती है। ताकि शरीर को ज्यादा मात्रा में उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और दूसरे पोषक तत्व मिलें।
हर्बल चाय की शौकीन
माधुरी साधारण चाय की बजाय हर्बल चाय पीना पसंद करती है। वहीं वो खुद को हाइड्रेड रखने के लिए नारियल पानी पीती है। नारियल पानी में मौजूद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम भी होता है, जो बॉडी को एनर्जी देता है।
दिन में दो बार ब्रश करती है माधुरी
माधुरी के हंसी के हर कोई दिवाना है। उनकी मुस्कान की हर कोई तारीफ करता है। माधुरी अपने मोतियों जैसे दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करती है। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले।
मेकअप रूटीन
माधुरी फेस पर स्किन टोन से मैच करता बेस या फाउंडेशन लगाती हैं। नाक को पतला दिखाने के लिए हल्का डार्क शेड का फाउंडेशन दोनों तरफ लगाती हैं। माधुरी का चेहरा ओवल शेप में है, इसलिए वे अपनी चीक बोंस के नीचे गहरे रंग का फाउंडेशन लगाकर हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। आंखों को डार्क ब्राउन कलर से डीप सेट करके वे उस पर ड्रेस से मैचिंग आईशैडो लगाती हैं।
चेहरे की करती है रोजाना क्लींजिंग
माधुरी हर रोज अपने चेहरे को क्लीनजर से साफ करती हैं। कभी-कभार टोनर का इस्तेमाल करती हैं और ओले टोनर स्कीन को काफी अच्छा मानती हैं। माधुरी इस क्रीम को रात में लगाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
