Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
जानिए क्यूं गर्मियों में खाना चाहिए खरबूजा..

गर्मियों में तरबूज की तरह खरबूज भी हर तरफ दिखाई देते है। खरबूजा न सिर्फ खाने में मीठा होता है बल्कि यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर में पानी की पूर्ति भी करता है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन 'सी' का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। यह दिल की बीमारी और कैंसर से भी बचाता है।
इतना ही नहीं, खरबूजे से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन 'ए' पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। आइए जानते है कि गर्मियों के मौसम में खरबूजा क्यों खाना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं?

आंखों के लिए अच्छा
खरबूजे में विटामिन A बहुत पाया जाता है इसके अलावा इसमें बीटा केरोटीन भी पाया जाता है कि जो कि आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। इसीलिए इसके नियमित सेवन से आंखे स्वस्थ रहती हैं।

95 फीसदी मिनरल्स
95 फीसदी पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। अगर इसमें मौजूद पानी से होने वाले फायदे की बात करें तो इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी'
यह किडनी की सफाई भी करता है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी' का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।

बढ़ाता है एनर्जी
अधिकतर खरबूज में विटामिन ‘बी' पाया जाता है। विटामिन 'बी' शरीर में ऊर्जा के निर्माण में सहायक होता है। शुगर और कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करने में यह ऊर्जा शरीर के लिए आवश्यक होती है।

वेटलॉस के लिए है सही
इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी ऊर्जा होती है। खरबूजे में पाए जाने वाले प्राकृतिक मीठेपन से आप उच्च कैलोरी वाली मिठाईयों से भी दूर रहेंगे।

मधुमेह
मधुमेह के रोगी को अक्सर भूख लगती रहती है, क्योंकि उनके आहार में शुगर और ऊर्जा की मात्रा कम होती है। ऐसे रोगी के लिए खरबूजे का जूस अच्छा आहार हो सकता है। विशेषज्ञ हमेशा मधुमेह के रोगी को खरबूजे का जूस लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह रक्त में सूगर के स्तर को कम करता है।

घर पर बनाएं खरबूजे का रस
अगर आपको खरबूजा खाना पसंद नहीं है तो आप इसका रस बनाकर भी पी सकते हो, आइए जानते है कैसे?
सामग्री: 6 कप ठंडा और मोटा कटा हुआ खरबूजा, 6 टेबल-स्पून ठंडे और बारीक कटे हुए पुदीना के पत्ते।
विधि :
खरबूजे को मिक्सर में मुलायम होने तक पीस लें और उसमें पुदीने के पत्ते डालकर अच्छे से मिलाइए। जूूस को बराबर 4 हिस्सों में अलग अलग गिलास में डालिए और उपर से पुदीने के पत्ते डालकर सजाए। हर गिलास में 1 बर्फ के टुकडे डालकर परोसिए।



Click it and Unblock the Notifications











