Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
इन संकेतों से जाने, जिम करने के बाद आपका वजन नहीं इंचेज हो रहे है कम
फिट रहने के लिए आप घंटों जिम में जाकर एक्सरसाइज करते हो लेकिन इसके बाद भी रिजल्ट जस का तस है तो समझ जाइए कि आपके साथ कुछ गड़बढ़ है। या तो आप डाइट ठीक तरह से फॉलो नहीं कर रहे हैं या एक्सरसाइज करते समय कुछ गलतिया कर रहें हैं। अगर घंटों जिम में बिताकर भी आपको कुछ खास चेंजेज खुद में नजर नहीं आ रहे हैं तो इसके पीछे कुछ कारण होते है। आइए जानते है आखिर घंटों जिम में बिताने के बाद क्यों वजन कम नहीं होता है?
जब आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब आप शायद दिन में कई बार डायट और कसरत करते हैं। लेकिन इस तरह, आप केवल अपने शरीर का तनाव बढ़ाते हैं और फैट की जगह अपनी मांसपेशियों को खोते हैं।

आइए जानते है कि क्यों जिम जाने के बाद भी आप वजन कम नहीं होता है जबकि आपके मांसपेशियां भी कम होती है।
आपको आलस होता हैं
अगर आप अपनी डायट और एक्सरसाइज ज़रूरत से ज़्यादा फॉलो करते हैं, तो आप न केवल थक जाएंगे, लेकिन आपकी मांसपेशियां भी कम हो जाती हैं और आपकी मांसपेशियों को ठीक होने के लिए कम समय भी मिलेगा। तो इसका मतलब है कि आप फैट से ज़्यादा मसल्स बर्न कर रहे हैं।
वेट लॉस बहुत हो रहा है
अगर आपको महसूस होता है कि आपका वजन महिनेभर में 5 किलो से अधिक कम हो गया है, तो इसका मतलब है कि आपका शरीर ऊर्जा के लिए आपके मसल्स का उपयोग कर रहा है। याद रखें कि एक हफ्ते या एक महिने में आपके शरीर का वजन कम करने की भी एक सीमा होती है।
हमेशा चिड़चिड़े होते हैं
अगर आप कम खाना खा रहे हैं, तो निश्चित रूप से इसका असर आपके मस्तिष्क पर भी होगा। आपका मस्तिष्क मांसपेशियों को आदेश देता है, कि एनर्जी के लिए वह मांसपेशियों का इस्तेमाल करे। ऐसी स्थिति में आप अपना काम आसानी से नहीं कर पाते और चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं।
आप संतुलन नहीं बना पाते
अगर आपको संतुलन बनाए रखने में परेशानी होती है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप पर्याप्त कैलोरी नहीं ले रहे हैं और आपका ब्लड शुगर भी कम है। अगर आपको संतुलन बनाने में दिक्कत होती है तो आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे और प्रदर्शन भी ख़राब होगा।
नींद पूरी नहीं लेते
स्ट्रेस की तरह कम नींद लेने वालों का भी वजन कम नहीं होता। अपनी नींद को महत्व दें। आप रात भर पार्टी कर के चंद घंटो की नींद पूरी कर के दूसरे दिन सारा दिन काम कर के यह आशा नहीं कर सकते कि आपकी बॉडी बेहतर बन जाएगी। आप को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिये।
बहुत कम खाना
अगर आप हाई इंटेसिटी वाला वर्कआउट कर रहे हैं तो उसके लिये खाली पेट जिम ना जाएं। खाली पेट से आपको एनर्जी नहीं मिलेगी और आप जल्द ही थक जाएंगे। अगर आप जिम में दो आलू खा कर जाते हैं तो आप वहां अच्छी प्रकार से वर्कआउट कर पाएंगे। चिंता ना करें इससे आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा बल्कि एनर्जी ही मिलेगी।
आपको बदलाव नहीं दिखायी पड़ रहा
अगर आपकी मांसपेशियों को मरम्मत के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है, तो आपके शरीर में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। आप अपनी मांसपेशियों को टोनअप करने के लिए भारी वेट भी नहीं उठा पाएंगे और आपका कम प्रदर्शन खुद-ब-खुद आपकी प्रोग्रेस को प्रभावित करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
