Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
सिर्फ संडे डाइट प्लान से कर सकते है आप चार हफ्तों में 5 किलो कम

अगर आप पूरे हफ्ता मीटिंग या बिजी शेड्यूल की वजह से हेल्दी डाइट चार्ट फॉलो नहीं कर पाते है तो कोई बात नहीं। आप संडे के दिन आराम से हेल्दी डाइट प्लान करके न सिर्फ आप हेल्दी रह सकते है, बल्कि वजन भी कम कर सकते है। अगर आप यहां बताई जा रही संडे डाइट चार्ट को फॉलो करते है तो इसमें आप कम कैलोरीज वाले डाइट के साथ कई पौष्टिक डाइट लेकर खुद को फिट और स्लिम रखने में कामयाब हो सकते है।
आइए जानते है कि कैसे आप कैसे आप ये डाइट फॉलो कर सकते है और इस डाइट में क्या कुछ होना जरुरी है। इस डाइट की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें खाने की कई पौष्टिक किस्में हैं, लेकिन फिर भी उनमें कैलोरीज़ कम हैं।

यानी की आप बिना फिक्र किए आज कई तरह के आहार का स्वाद ले सकते हैं। इस डाइट चार्ट से आज आपको 1000 कैलोरी मिलेगी।
सुबह :
1 कप चाय। इससे आपको 20 कैलोरी मिलेगी।
30 मिनट के लिए सैर करें।
ब्रेकफास्ट :
1 बाउल स्प्राउट्स। इससे आपको 100 कैलोरी मिलेगी।
अंकुरित चने या अंकुरित मूंग दाल में आयरन और कैल्शियम बढ़ जाता है, क्योंकि स्प्राउटिंग के दौरान, आयरन और कैल्शियम शरीर में अवशोषण के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
100 ग्राम का कोई भी 1 फल। इससे आपको 70 कैलोरी मिलेगी।
प्री लंच (11-12 बजे):
1 गिलास छाछ। इससे आपको 50 कैलोरी मिलेगी।
लंच (1-2.30 बजे):
1 कप चावल। इसे 1 कटोरी सोयाबिन या मोठ के साथ खाएं। स्वाद के लिए साथ में खीरे का सलाद खाएं।
चावल से आपको 100 कैलोरी मिलेगी। सोयाबिन/मोठ से भी 100 कैलोरी और खीरे के सलाद से 30 कैलोरी।
सोयाबिन प्रोटीन, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है।
खीरे में विटामिन सी होता है जिसके चलते आपके शरीर में आयरन जल्दी घुल जाता है।
शाम की चाय (4-5 बजे):
1 कप चाय। इससे आपको 20 कैलोरी मिलेगी।
देर शाम (7 बजे):
6 बादाम या काजू के खा लें। इससे आपको 90 कैलोरी मिलेगी।
डिनर (8-9 बजे):
1 बड़ा बाउल वेजिटेबल सूप का। इसमें बारीक कटी या मिक्सी में पिसी हुई सब्ज़ियां डालें। स्वाद के लिए 2 बड़े चम्मच चीज़ कस के डालें। साथ में ब्रेड का 1 स्लाइस सेंक कर या फिर टोस्टर में गर्म कर लें।
सूप से आपको 150 कैलोरी मिलेगी, चीज़ से 30 कैलोरी और टोस्ट से 80 कैलोरी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
