Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
काजल अग्रवाल ने कद्दू का सूप पीते हुए इंस्टाग्राम में किया फोटो पोस्ट, जाने इसके फायदें

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पंपकिन सूप (कद्दू का सूप) पीते हुए फोटो शेयर की है। फोटो के नीचे उन्होंने लिखा है कि उन्हें अच्छा फील नहीं हो रहा था, इसलिए उनकी फ्रेंड ने उनके कद्दू का सूप बनाकर पिलाया। ये सूप फास्ट रिकवरी में मदद करता है। हालांकि कद्दू का सूप सेहत के लिए कई मायनों में बहुत ही लाभदायक है।
अगर आप कद्दू के सूप का सेवन नियमित रुप से करते है तो आप कई तरह की बिमारियों से बच सकते है। आइए जानते है कद्दू का सेवन करने के फायदें।

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
कद्दू के बीजों से भरा एक-चौथाई कप हमारे दिनभर की मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है। यह दिल को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और आघात से सुरक्षित रखने में मददगार होता है।
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
कद्दू का रस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मूत्रवर्धक होता है और पेट संबंधी गड़बड़ियों में भी लाभकारी रहताहै। यह खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होता है और अग्नयाशय को भी सक्रिय करता है। इसी वजह से चिकित्सक मधुमेह के रोगियों को कद्दू के सेवन की सलाह देते हैं।
भरपूर मात्रा में विटामिन सी
कद्दू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा अच्छी हो जाती है और बढ़ी हुई डायबटीज नियंत्रण में आ जाती है।
आयरन और असंतृप्त वसा
कद्दू के बीजों में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है और इसमें वसा भी नहीं होता है जो दिल के लिए भी अच्छा होता है। अगर आप इसके क्रंची स्नैक भी बनाकर खाएं, तब भी आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।
एंटीऑक्सीडेंट
शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होने पर डायबटीज की शिकायत हो जाती है, ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलने पर इस कमी की भरपाई की जा सकती है। कई शोध अध्ययनों से ये बात सामने आई है कि कदृदू खाने से उपापचय दुरूस्त रहता है और कुछ हद तक बीमारी सही भी हो जाती है।
फॉलिक एसिड
कद्दू में फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में नाईट्रिक एसिड की मात्रा को घटाता है। यह आपके शरीर की प्रक्रिया को सुचारू बनाता है। यह कद्दू का विशेष लाभ है
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज भी बहुत गुणकारी होते हैं। कद्दू व इसके बीज विटामिन सी और ई, आयरन, कैलशियम मैग्नीशियम, फॉसफोरस, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन और फाइबर आदि के भी अच्छे स्रोत होते हैं। यह बलवर्धक, रक्त एवं पेट साफ करता है, पित्त व वायु विकार दूर करता है और मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। प्रयोगों में पाया गया है कि कद्दू के छिलके में भी एंटीबैक्टीरिया तत्व होता है जो संक्रमण फैलाने वाले जीवाणुओं से रक्षा करता है। शायद इन्हीं खूबियों की वजह से कद्दू को प्राचीन काल से ही गुणों की खान माना जाता रहा है।
नींद के लिए भी बेहतर
सोने से पहले कद्दू के कुछ बीज लेना बहुत अच्छा रहता है। आप चाहें तो किसी फल के साथ इसे ले सकते हैं। कद्दू के बीजों का सेवन करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
