Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चीज़ खाने से नहीं होता है हड्डियों का रोग, रोजाना एक स्लाइस खाने से मिलता है खूब सारा प्रोटीन
डेयरी उत्पादों की उपयोगिता और फायदे हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में बहुतायत में होता है। फलों और सब्जियों के अलावा डेयरी उत्पाद हमारे शरीर के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थों में से एक हैं। दूध, दही, पनीर, मक्खन, अंडे और चीज़ इसका इस्तेमाल हमारे जिंदगी में सामान्यतौर पर होता है। लेकिन हम में से कई लोग कैलोरी और फैट की डर की वजह चीज़ खाने से बचते हैं। इसका इस्तेमाल तकरीबन हर फास्टफूड में होता है।
चीज़ के स्वास्थ्य लाभों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसमें प्रोटीन, विटमिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्व पाएं जाते हैं। इसमें विटमिन-बी और विटमिन-डी भी भरपूर मात्रा में होता है। चीज़ की एक स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद है।

दांतों के लिए
चीज़ दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह दांतों के चारों ओर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। खनिज तत्व मुंह में मौजूद लैक्टिक एसिड से दांतों के एनेमल की रक्षा करते हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व दांतों को मजबूत व लंबे समय तक स्वस्थ बनाते हैं और दांतों को खराब होने से रोकते हैं।

वजन कंट्रोल
चीज़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह मसल्स बनाने में मददगार होने के साथ-साथ वजन कंट्रोल करनें में भी सहायक है। वजन कम करने के लिए आप कैलरी में कम आहार लेकर दिन में दो-तीन सर्विंग लो फैट चीज़ आसानी से खा सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है।

आंतों के लिए फायदेमंद
चीज़ में अच्छे माइक्रो बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चीज़ मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसमे मौजूद विटामिन-बी12 जस्ता व बैक्टीरिया पाचनतंत्र को सुचारू रखने में सहायक है। चीज़ सैच्युरेटेड फैट से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रख एनर्जी देता है। इसमें ओमेगा 3, 6 और अमीनो एसिड मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है।

हड्डियां मजबूत होंगी
चीज़ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद विटमिन-बी कैल्शियम को पूरे शरीर में पहुंचाता है और विटमिन-डी कैल्शियम को हड्डियों में स्टोर करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा चीज़ बुजुर्ग लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। यह एक किस्म से हड्डी का रोग है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है।

बॉडी सेल्स में मददगार
चीज़ शरीर के सेल्स का निर्माण और पुनर्निर्माण करता है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुचारू रूप से चलाने में मददगार है। चीज़ में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-बी की वजह से यह बालों को स्वस्थ और त्वचा को कोमल बनाए रखने में भी सहायक है।



Click it and Unblock the Notifications
