Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मियों में पेट को रखना है ठंडा तो रोज खाएं एक कटोरी दही-चावल, और भी है फायदे
गर्मियों में कई जगह पारम्पारिक रुप से दही-चावल का सेवन किया जाता है। क्योंकि दही में प्राकृतिक रुप से पेट को ठंडा रखने के गुण मौजूद होते हैं। गर्मियों में वैसे भी ज्यादात्तर लोग हल्की डाइट लेना पसंद करते हैं। इस मौसम में वैसे भी लोग भारी-भरकम खाने से बचते हैं। दही-चावल इस मौसम के अनुसार बहुत ही संतुलित आहार हैं।
इसके अलावा दही चावल के सेवन से गर्मियों में शरीर का तापमान संतुलित रहता है जिसकी वजह से आपको लू लगने का भी डर नहीं रहता है। गर्मियों में रोजाना एक कटोरी दही-चावल खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

बुखार में बढ़ाएं इम्यूनिटी
अक्सर गर्मियो में गर्म हवाओं की चपेट में आने से बुखार आ जाता है। ऐसे मौसम में आपके लिए दही और चावल का सेवन फायदेमंद रहता है। बुखार में अक्सर कुछ खाने का मन नहीं करता है। बुखार में इसे खाने से इससे आपकी भूख खत्म होने के साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलेगी। दही से आपकी इम्युनिटी पॉवर बढ़ेगी।

वजन नहीं बढ़ता
अगर आप चाहते है कि गर्मियों में आपका वजन संतुलित रहें तो चावल का मांड निकालकर दही के साथ मिलाकर खाएं। इस तरह से आप लगातार दही और चावल खाएंगे, तो एक से दो महीने में वजन कम होने लगेगा। इसमें कम कैलोरी होती है, इसलिए बेहिचक इसका सेवन करें।

शरीर का तापमान होता है कम
गर्मियों को लोग अक्सर दही-चावल का सेवन करते हैं, माएं भी अपने शिशु को भी दही चावल खिलाती है। दही चावल शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। इसे आप किसी भी गर्म भोजन करने के बाद खाकर देखें, पेट को यह अंदर से ठंडा करता है।

प्रोटीन का मुख्य स्रोत
दही में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन की भा मात्रा अधिक होती है। यह बेहतर एंटीऑक्सीडेंट भी है। ऐसे में दही को चावल के साथ खाने से आपको कई तरह के सेहत लाभ हो सकते हैं।

तनाव को रखें दूर
दही एक तरह से मूड-बस्टर का काम करता है जो तनाव से निजात दिलाने के साथ ही मूड को बेहतर बनाता है। अध्ययनों के अनुसार, दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक बैक्टीरिया और अच्छी वसा, तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।

पेट दर्द करे दूर
चावल मैग्नीशियम और पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो पेट की ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद करता है। दही और चावल खाने से पीरियड्स से पहले होने वाले ऐंठन और पेट दर्द को दूर किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
