Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पारा कमांडर के रोल के लिए 'उरी' में विक्की ने बढ़ाया था 15 किलो वजन, जानें ट्रांसफार्मेशन के बारे
साल 2015 में फिल्म 'मसान' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले विक्की कौशल 2019 तक बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग स्किल्स से एक छाप बना ली है। हाल ही में रिलीज हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की के उम्दा परफार्मेंस को सभी ने सराहा है। इस फिल्म में स्टोरीलाइन और एक्शन के अलावा विकी की फिजिक्स की भी जमकर तारीफ हुई है।
उरी में पारा कमांडर जैसे दिखने के लिए विक्की ने बहुत टफ एक्सरसाइज का सहारा लिया है। इसके लिए विक्की ने रफ एंड टफ आर्मी ऑफिसर जैसे दिखे के लिए कुछ ही दिनों में 15 किलो वजन बढ़ाया था। क्योंकि ये लुक के हिसाब से जरुरत थी। इसमें उनकी मदद की सेलिब्रिटी ट्रेनर राकेश उडियार ने।

दिखाना था रियल आर्मी ऑफिसर
फिल्म के मेकर्स का मकसद विक्की का रोल एकदम भारतीय सेना अधिकारी जैसा दिखाना था, जो फिट और रफ दिखें, डरावना बिल्कुल भी नहीं। वजन तेजी से बढ़ाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। मांसपेशियों का वजन बढ़ाना आसान नहीं होता इसलिए इसके लिए एक्सरसाइज और डाइट के साथ इन बातों का भी ध्यान रखें। आइए जानते है विक्की के ट्रेनर ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन में क्या मदद की।

फेज वन
विक्की का शरीर स्किनी फैट था और उनकी डाइट भी बहुत कम थी। जिसके वजह से विक्की को वजन बढ़ाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। राकेश ने विकी को मूवी में भारीभरकम लुक देने के लिए उनकी डाइट 2500 कैलोरी से शुरु की। उनकी डाइट में मध्यम कार्ब, मध्यम वसा और उच्च प्रोटीन आहार शामिल किया गया।

फेज टू
शरीर में गंभीर द्रव्यमान प्राप्त करने के लिए एक गंभीर एक्स्ट्रा कैलोरी की आवश्यकता होती है। 4 हफ्तों के बाद, ट्रेनर राकेश ने विक्की की अगली 4 हफ्तों के लिए 3500 कैलोरी तक बढ़ा दी। अब उनकी डाइट में कम कार्ब, उच्च वसा और उच्च प्रोटीन आहार शामिल किया गया। कम कार्ब आहार का उद्देश्य जल प्रतिधारण (water retention ) से बचना था जो बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट खाने के कारण चेहरे पर दिखाई दे सकता है। एक सेलिब्रिटी होने के नाते, विक्की को हमेशा फोटोशूट के लिए तैयार रहना पड़ता है इसलिए उनके ट्रेनर राकेश ने इस बात का पूरा ध्यान रखा। इस फेज के बाद, विक्की कौशल का वजन 76 किलो से बढ़कर 91 किलोग्राम हो गया था

ध्यान रखें
3500 कैलोरी एक सामान्य इंसान के लिए बहुत अधिक होता है। लेकिन विक्की कौशल सुबह के समय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और शाम को बूट कैंप ट्रेनिंग कर रहे थे। इसलिए ये कैलोरी उसकी ट्रेनिंग प्रोसेस के स्तर के अनुसार उपयुक्त थी।)

कम करना था वजन
इतनी हाई कैलोरी डाइट के वजह से विक्की के शरीर में अतिरिक्त फैट इक्ट्टा हो गया था। अब डाइटिंग के जरिए अतिरिक्त फैट से छुटकारा पाने और दुबला होने का समय था। उनके ट्रेनर ने उन्हें 2000 कैलोरी वाले मीडियम कैलोरी, फैट और हाई प्रोटीन वाला डाइट उनकी रुटीन में शामिल कर दिया। राकेश के अनुसार, कटिंग ( अतिरिक्त वजन और फैट हटाने ) के दौरान डाइट में कार्ब्स रखने का उद्देश्य था कि ग्लाइकोजन का स्टोर फुल रहें ताकि मसल्स फुलर और राउंडर दिखाई दे। इस फेज के बाद, विक्की कौशल का वजन 86 किलोग्राम तक आ गया।
ट्रेनिंग
ट्रेनिंग के दौरान, विक्की कौशल ने टाइम अंडर टेंशन का पालन किया, जो एक ऐसी तकनीक है जिसमें मांसपेशियों के फाइबर की क्षति और पूर्ति को अधिकतम रखने के लिए लिफ्ट के केंद्रित भाग को बढ़ा दिया जाता है। यह एक प्रभावी तरीका है, लेकिन इसमें खूब दर्द भी होता है इसलिए, कृपया किसी विशेषज्ञ के बिना न करें।
लेग एक्सरसाइज
ट्रेनर राकेश ने इस बात का भी जिक्र किया कि विक्की अक्सर लेग वर्कआउट से बचने की कोशिश करता था लेकिन ऐसा कभी हो नहीं सका। बिना लेग-डे के ट्रांसफॉर्मेशन अधूरा रह जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
