Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गर्मी में सारा दिन मोजा पहनने से हो सकते है ये नुकसान
सर्दी हो या गर्मी, बड़े हों या छोटे बच्चे, सभी दिन भर मोजे जरूर पहनते हैं। स्कूल जाना है, तो मोजे पहनना है, ऑफिस जाना है, तो भी मोजे पहनना है। हालांकि, बच्चे तो तीन-चार घंटे के लिए ही मोजे पहनते हैं, पर बड़े सुबह से लेकर रात तक मोजे पहने रहते हैं।देर तक मोजे पहने रहना भी आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं खासकर, गर्मी के मौसम में। जो लोग बहुत ज्यादा टाइट मोजे पहनते हैं, उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड सकुर्लेशन पर पड़ता है असर
अधिक टाइट मोजे पहनने से पैरों में सूजन आने की समस्या हो सकती है। पैरों में ब्लड का प्रवाह कम होने लगता है। इससे बेचैनी और शरीर में अचानक अत्यधिक गर्मी लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सुबह से लेकर रात तक मोजे उतारते नहीं हैं, तो पैरों में अकड़न हो सकती है। इससे एड़ी और पंजे वाला भाग कई बार सुन्न पड़ने लगता है।

पैरों की त्वचा हो सकती है खराब
कुछ लोग कॉटन के मोजे नहीं पहनते हैं। सस्ते मोजे पहनने से स्किन खराब हो सकती है। गर्मी के दिनों में लगातार मोजे पहने रहने से पैरों में पसीना निकलने लगता है। जूते के अंदर तलवा बंद रहने से पसीना अधिक आता है, इससे नमी पैदा होती है। फंगल इंफेक्शन होने की समस्या बढ़ जाती है और पैरों की त्वचा खराब होने लगती है।

एडीमा हो सकता है
शरीर के किसी हिस्से में तरल पदार्थ का एक जगह जमना और उससे उस हिस्से में सूजन आना, एडीमा का लक्षण है। अमूमन काफी देर तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने या खड़े रहने से पैर सुन्न होने की शिकायत होती है। अगर ऐसा न होने के बावजूद पैर सुन्न हो रहे हों, तो यह मोजे की गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।

फंगल इंफेक्शन का खतरा
पैरों से निकलने वाला पसीना मोजा ही सोखता है। देर तक मोजा पहने रहने से या कसा मोजा पहनने से ये पसीना सूख नहीं पाता। इससे नमी के कारण मोजे में बैक्टीरिया और विषाणु पैदा हो जाते हैं जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

हो सकता है वेरिकोज
अधिक टाइट मोजे पहनने से वेरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। जिन्हें यह रोग पहले से है, उन्हें मोजे पहनते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए वरना स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

इस बात का भी रखें ध्यासन
गर्मी में लगातार मोजे पहने रहने से पैरों में पसीना अधिक आता है, जिससे जूता उतारते ही बदबू फैल जाती है। बेहतर होगा कि अच्छी क्वालिटी का मोजा लें। इन्हें हर दिन साफ करें। कल जो मोजा पहने थे, उसे दूसरे दिन पहनने से बचें। जूतों को भी धूप में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
