Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
ज्यादा गर्म चाय पीने से आपकी हड्डियां की हो सकती है ये हालत, जाने किन बातों का रखें ख्याल
कुछ लोगों की सुबह बिना चाय की नहीं होती है, जब तक वो दो घूंट चाय की न पी लें, तब तक उनकी सुबह शुरु नहीं होती है।
हमारे देश में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग रोजाना सुबह नाश्ते से पहले चाय पीते हैं क्योंकि उनके लिए ये एनर्जी ड्रिंक का काम करता है। हम में से कई लोगों को ठंडी चाय पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
कई लोग सर्दी हो या गर्मी सबको गर्मागर्म चाय पीना बहुत पसंद है। लेकिन क्या आप जानते है कि गर्म चाय पीना और खाली पेट सुबह की चाय की चुस्की आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इससे कितनी गंभीर बिमारियों का आशय मिल रहा है और इसी के बारे में आज हम आपको थोड़ी जानकारी देने जा रहे है।

हड्डियों के लिए बुरी है चाय
कई बार देखा गया है कि चाय पीना कभी-कभी कई लोगों में एक तलब बन जाती है। जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। दरअसल खाली पेट चाय पीने से और लंबे समय तक रोज कई कप चाय के पीने से स्केलेटल फ्लोरोसिस जैसी बीमारी हो सकती है यह बीमारी हड्डियों को अंदर ही अंदर खोखला बना देती है। ये तलब कभी-कभी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है।

ये हो सकती है समस्याएं
स्केलेटल फ्लोरोसिस की समस्या में आर्थराइटिस जैसा दर्द होने लगता है। इस बीमारी से कमर, हाथ-पैरों के साथ-साथ जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। चाय में फ्लोराइड मिनरल होता है जो कि हड्डियों के लिए खतरनाक होता है। फ्लोराइड की अधिक मात्रा से हड्डियों में स्केलेटल फ्लोरोसिस होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा चाय, हड्डियों को कैल्शियम ग्रहण करने में रोकता है। चाय की अधिकतम मात्रा से अल्सर और हाइपर एसिडिटी का कारण भी बनता है।

लंबे समय बाद दिखता है असर
चाय से हड्डियों को नुकसान अचानक नहीं बल्कि लंबे समय बाद नजर आता है। चाय पीने का असर चाय की क्वालिटी, पीने वाले के शरीर और जेनेटिक्स की स्थिति पर निर्भर करता है। इसके अलावा चाय का समय और चाय बनाने के तरीके पर भी काफी निर्भर होता है। दूध और चीनी से बनी चाय का लगातार पीते रहना सही नहीं है। खासकर तब जब आप इसे भूख मिटाने के लिए, खाली पेट या खाने के तुरंत बाद पी रहें हों।

इन बातों को दें ध्यान
दिन में तीन बार से ज्यादा चाय बिलकुल न पीएं। खासकर खाली पेट बिलकुल नहीं। कोशिश करें कि सामान्य चाय की जगह ग्रीन टी, हर्बल टी आदि पीएं। खाने के तुरंत बाद या पहले और खाली पेट चाय पीने से बचें। चाय पीने के बाद कुल्ला करें और करीब आधे घंटे बाद ढेर सारा पानी भी पीएं। इसके अलावा चाय की जगह तलब लगने पर छाछ, नारियल पानी जैसी ड्रिंक पीने से ये आदत छूट सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
