Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या आप खाने में नमक कम करने की कोशिश कर रहे हैं, इन तरीकों को करें फॉलो
खाने में हमेशा से ही कम ही नमक खाने की सलाह आपको दी जाती है। ये सलाह सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर वालो के लिए ही ही नहीं है बल्कि ज्यादा नमक खाते हैं तो आप ऐसी कई गंभीर बीमारियां होने की आशंका रहती है। यह आपके शरीर में पानी सोखने का कारण बनता है, जिससे आपके दिल और रक्त वाहिकाओं पर ज्यादा बोझ पड़ता है। इतना ही नहीं ये आंत के कैंसर, किडनी रोग, किडनी की पथरी, सिर दर्द और शरीर में सूजन व वजन बढ़ने के खतरे को बढ़ा सकता है। आपने खाने में आज से ही नमक की मात्रा काम करे दें। इन विशेष टिप्स की मदद से नमक कम करना आपके लिए आसान हो सकता है।

- स्वाद के लिए मसालों का उपयोग करें। मिर्च के फ्लैक्स और काली मिर्च पाउडर हमेशा टेबल पर रखें।
- हर्ब साल्ट का प्रयोग करें। इसे बाजार से खरीद सकते हैं या खुद तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में धनिया, अजमोद, पुदीना, अजवायन की पत्ती, अजवायन और तुलसी जैसी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- गोमासियो एक विशेष तिल का नमक होता है। इसे बनाने के लिए भुने व पिसे तिल के 5 भाग के साथ 1 भाग नमक मिलाएं। जापानी लोग खाने में नमक का इस्तेमाल कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। खाने में अदरक का भी ज्यादा इस्तेमाल करें।
- डिब्बाबंद फूड्स में अक्सर नमक काफी ज्यादा डाला होता है क्योंकि नमक एक प्रिजर्वेटिव है। अपना खाना खुद तैयार करना खाने में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
- अपना पनीर और मक्खन बदल लें। कम सोडियम वाले ताजा मोजेरिल्ला या चीज का चुनाव करें। साल्टेड बटर की जगह अनसाल्टेड बटर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
