Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डेब्यू मूवी के लिए अहान शेट्टी ने बढ़ाया था 11 किलो वजन, जानें उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू 'तड़प' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अहान के एक्शन सीन्स और उनका फिटनेस लेवल काबिले तारीफ है। अहान शेट्टी ने इस फिल्म में अपने रोल के लिए किए गए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी चर्चा में है। आप जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में अपने लुक की डिमांड की वजह से अहान ने 11 किलो वजन तक बढ़ाया था। आइए जानते है उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में।

11 किलो वजन बढ़ाया
अहान ने तड़प में अपने रोल के मुताबिक करीब 11 किलो वजन बढ़ाया है। अहान पहले से बहुत दुबले-पतले थे और तड़प के लिए उन्हें वेट गेन करना पड़ा। लीन बॉडी टाइप के लोगों के लिए वजन बढ़ाना थोड़ा मुश्किल होता है। अहान शेट्टी ने अपने मीडिया इंटरव्यूज़ के दौरान बताया कि किस तरह उन्होंने वजन बढ़ाने के लिए क्या तरीके अपनाए और कैसे अपने लक्ष्य तक पहुंचे।
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अहान ने कहा कि,"फिल्म में मेरा रोल काफी मुश्किल था क्योंकि इसके लिए मुझे अपनी बॉडी को खास तरीके से तैयार करना पड़ा। मुझे कहा गया कि मुझे कई किलो वजन बढ़ाना पड़ेगा। फिल्म के डायरेक्टर ने मुझसे 11 किलो तक वजन बढ़ाने के लिए कहा था। मसल्स बनाने और मसल्स मास दिखाने के लिए मैंने कई महीनों तक मेहनत की। एक्सरसाइज के अलावा मैं दिनभर में 9 से 10 बार खाना खाता था।"
अहान ने कहा कि, "9-10 मील वाला डाइट प्लान होने के कारण मुझे काफी जल्दी-जल्दी भोजन करना पड़ता था। कई बार ऐसा होता था कि मैं लंच खाकर उठता ही था कि मेरा अगला मील रेडी होता था। मैं केवल खाना खा रहा था और एक्सरसाइज करता था।
मुश्किल था कोरोना लॉकडाउन का वक़्त
अहान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें खुद को फिट रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान शूटिंग बंद होने के कारण उनका 14 किलो वजन कम हो गया। लेकिन, अगले 2 महीने में उन्हें खुद को शूटिंग के लिए तैयार करना था। इस दौरान अहान मसूरी में थे जहां उन्हें जिम नहीं मिला। ऐसे में खुद के लिए अहान ने अपने कमरे में एक जिम सेट किया और एक्सरसाइज की।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
