Latest Updates
-
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
डिलीवरी के बाद अजवाइन के लड्डू खाने से मिलती है ताकत, जानें सर्दियों में इसे खाने के फायदे
ठंड के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरों में तरह-तरह के लड्डू बनाए जाते है। जो सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इनमें से कई लड्डू ऐसे भी है जो महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद रिकवरी करने में मदद करते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं अजवाइन के लड्डू की। जो इम्युनिटी के साथ डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों के लिए बेहद लाभदायक है। आइए जानते हैं अजवाइन के लड्डू के फायदे के बारे में।

अजवाइन के लड्डू के पोषक तत्व
अजवाइन में आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है। ये त्वचा और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है।

सामग्री
डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो इस तरह के लड्डू बनाना अच्छा होता है। अजवाइन के ल़ड्डू बनाने के लिए जरूरत होती है एक किलो अजवाइन पिसी हुई, डेढ किलो गेंहू का आटा, 250 ग्राम गोंद, सूखा नारियल छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, चीनी या गुड़, आवश्यकतानुसार देसी घी।

रेसिपी
अजवाइन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढाही को गैस पर गर्म कर लें। इसके बाद इसमे एक बड़ा चम्मच देसी घी डाल कर गर्म करें। इसमें गोंद डालकर भून लें। एक अलग बर्तन में निकालकर किनारे रख दें। अब इस गोंद को गर्मागर्म पीस लें।

लड्डू खाने के फायदे
डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। अजवाइन के लड्डू खाने से डिलीवरी के बाद महिलाओं का पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।
प्रेग्नेंसी के बाद अजवाइन का लड्डू खाने से मां और बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
अजवाइन में एंटी-इंफ्लामेट्री के गुण पाए जाते हैं, जो डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
अगर आपके हाथ-पैरों में दर्द रहता है, तो रोजाना एक लड्डू जरूर खाएं।
नियमित रूप से अजवाइन का लड्डू खाने से शरीर को डिटॉक्स करता है। डिलीवरी के बाद शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। सर्दी-जुकाम की समस्याओं से राहत दिलाने में अजवाइन के लड्डू फायदेमंद हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications