Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
गुणों का पावर हाउस है खजूर, सर्दियों के मौसम में खजूर के अमेजिंग हेल्थ बेनिफिट्स जानें
खजूर गुणों का पावर हाउस कहलाता है। एक खजूर में अनगिनत हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। आप खजूर को हर मौसम में बिना किसी कुछ सोंचे खा सकते हैं। सर्दियों में इसको खाने से आपके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होती है। जिस वजहों से सर्दी की वजह से शरीर में कमी होने लगती है, वो कमी खजूर पूरी करता है। खजूर एक टॉपिकल फ्रूट हैं। इसका वैज्ञानिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलिफेरा है। खजूर का स्वाद खाने में मजेदार होता है। इसकी मिठास अलग ही आनंद देती है।
जब भी आप कुछ मीठा खाने के लिए तरस रहे हों, तो कैंडी या चीनी के बजाय खजूर का ऑप्शन रखें, क्योंकि ये मिठास के साथ आपको कई सारें पोषक तत्व भी आपको देगा जो चॉकलेट या चीनी नहीं दे सकती है। खजूर आपके शरीर की हड्डियों के फायदेमंद है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

जानते हैं खजूर खानें से आपको क्या क्या फायदा मिलता हैं-
खजूर आपके कोलेस्ट्रॉल कम करता है। खाना खाने के बाद 2 खजूर आप खा सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही ये आपके वजन को भी नियंत्रित करने में कारगर है।
रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
खजूर कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए कारगर है। इसके एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों से बचाते हैं। खजूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जिनमें कैरोटेनॉयड्स, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। फ्लेवोनोइड्स एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। रिसर्च से पता चला है कि ये ब्लड शुगर, अल्जाइमर रोग और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करता है। फेनोलिक एसिड एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये कुछ कैंसर और दिल की परेशानियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत करे
खजूर कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने और हड्डी संबंधी विकारों को रोकने के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व हैं। ये विटामिन K से भी भरपूर होता है जो खून के जमाव को कंट्रोल करने में मदद करता है और आपकी हड्डियों को मेटाबोलाइज करने में मदद करता है।
ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोग, जिनको हड्डी के फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है। खजूर हड्डी को मजबूत करता है।

ब्रेन को शॉर्प करता है
खजूर में कोलीन, विटामिन बी पाया जाता है, जो आपकी याददाश्त को तेज करता है। अल्जाइमर रोग से पीड़ित शख्स के लिए खजूर के नियमित सेवन से इसका असर कम होता है। खजूर सूजन को कम करने और ब्रेन में प्लाक बनने से रोकने में भी सहायक होता है, जो अल्जाइमर रोग को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।

स्किन को चमकदार बनाता है
खजूर विटामिन सी और डी का एक बेहतरीन स्रोत है जो आपकी त्वचा की चमक बनाए रखता है। त्वचा को चिकना रखता है। खजूर में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं और मेलेनिन को रोकते हैं।

वजन घटाने में सहायक
अपने वर्कआउट से पहले डेली खाली पेट खजूर खाने से मदद होती है। ये आपको ऊर्जा प्रदान करता है। वजन घटाने में सहायता करता है। खजूर में फाइबर अधिक होता है, जो बड़ी आंत को धीमा कर देता है। ये आपको अधिक समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे अधिक भोजन खाने की जरूरत कम हो जाती है। ।

अनिद्रा को दूर करता है
खजूर खाने अनिद्रा की परेशानी से राहत मिलती है। अगर आप अनिद्रा से पीड़ित हैं तो खजूर को दूध और मखाने के साथ मिलाकर पियें। कुछ हफ़्तों के बाद इसका असर आपको साफ नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
