Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
वजन से लेकर कैंसर तक के खतरे को कम करता है कंटोला, जानिए इसके लाभ
अच्छी सेहत के लिए यूं तो हम कई तरह की सब्जियों का सेवन करते हैं, लेकिन कंटोला के बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है। यह आमतौर पर, गोल और अंडाकार होती है। यह छोटा, गहरे हरे रंग का होता है और इसके चारों ओर स्पाइक्स होते हैं। इसमें कैलोरी काउंट काफी कम होता है और इसलिए इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, इसमें अन्य भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो व्यक्ति को लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं कंटोला से सेहत को होने वाले बेनिफिट्स के बारे में-

फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर
कंटोला का सेवन व्यक्ति को इसलिए भी करना चाहिए, क्योंकि यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स का बहुत अच्छा स्रोत है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स पौधों में पाए जाने वाले पदार्थ हैं और मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक
यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यकीनन आपको कंटोला को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी कंटेंट कम होता है, जबकि यह डायटरी फाइबर से भरपूर है, जो आपको अधिक समय तक भरा रखता है। बता दें कि कंटोला की सिंगल सर्विंग्स से आपको महज 17 कैलोरी मिलती है।

कैंसर से बचाव
इस सब्जी में मौजूद ल्यूटिन जैसे कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जिसके कारण यह विभिन्न नेत्र रोगों, हृदय रोगों और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं। विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत होने के नाते, यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडें की तरह काम करता है। यह शरीर से विषाक्त मुक्त कणों को हटाता है जिससे कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक
आपको यह जानकर शायद हैरानी हो, लेकिन कंटोला आपके रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी मदद करती है। दरअसल, यह प्लांट इंसुलिन से समृद्ध होती है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद है।

एंटी-एजिंग गुणों से समृद्ध
अगर आप खुद को लंबे समय तक जवां बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कंटोला को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कंटोला में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनोइड्स जैसे बीटा कैरोटीन, ज़ेक्सैन्थिन और ल्यूटिन पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट फ्लेवोनोइड शरीर को फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं।

पाचन तंत्र का रखे ख्याल
कंटोला का एक लाभ यह भी है कि यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर कूलिंग इफेक्ट डालता है। घुलनशील फाइबर से भरपूर और लेक्सेटिव गुणों से युक्त होने के कारण यह आपके पाचन तंत्र पर सकारात्मक असर डालता है। साथ ही साथ, बवासीर, कब्ज, पित्त और गैस्ट्रिक अल्सर को ठीक करने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
