Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
डिलीवरी के बाद अनिता हसनंदानी ने घटाया 1 किलो, 15Kg घटाने के लिए कर रही है ये तैयारी
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनीं हैं, प्रेग्नेंसी के दौरान अनीता का वजन भी काफी बढ़ गया था, जिसे अब वे एक्सरसाइज के जरिए कम करने की कोशिश कर रही हैं। वैसे, आज अनीता का बर्थडे भी है और आज वे 40 वर्ष की हो गई हैं। अक्सर अनीता अपने बच्चे के साथ अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आइए जानते है अनीता हसनंदानी का डिलीवरी के बाद कैसे वजन कम कर रही हैं।

पोस्ट प्रेग्नेंसी यूं कर रही हैं अनीता वजन कम
अनीता ने जब से अपने बच्चे को जन्म दिया है, उसके बाद से अब तक उन्होंने सिर्फ 1 किलो ही वजन कम किया है। हालांकि, उन्हें अभी 15 किलो वजन और घटाना है। यह बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखी थी। कैप्शन में अनीता ने लिखा था, 'कम से कम एक किलो वजन कम हो गया।' दूसरी ही स्टोरी में उन्होंने एक क्राइंग बेबी फिल्टर लगाते हुए उदास चेहरा बनाकर लिखा, 'सिर्फ 1 किलो कम हुआ, अभी 15 किलो और कम करना है।'

अनीता ने फ्लोरल ड्रेस में फ्लॉन्ट किया पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट
हाल ही में अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपने एक्स्ट्रा किलो को खूबसूरत पिंक और ग्रीन फ्लोरल ड्रेस में फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि ऐसा आउटफिट का चुनाव करें, जो आपको एक्स्ट्रा किलोज या अधिक वजन होने पर भी अच्छा महसूस कराए।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज का लेती है सहारा
प्रत्येक दिन सुबह अनीता ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करती हैं। एब्डॉमिनल ब्रीदिंग, कपालभाती, नाड़ी शोधन प्राणायाम आदि करती हैं। इससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और शांत रख पाती हैं। इसके अलावा वे प्रतिदिन टहलती हैं। योग का अभ्यास करती हैं। बेली डांसिंग करती हैं। डाइट में वे हेल्दी चीजें ही खाना पसंद करती हैं। घर का खाना उन्हें अच्छा लगता है। फिगर को मेंटेन रखने के लिए तेल-मसालेदार चीजों का सेवन कम ही करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications