Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
लॉकडाउन: अनुष्का शर्मा ने बताया कैसे मैंटेन कर रही है हेल्दी लाइफस्टाइल, विराट ने भी कहीं ये बात
अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भले ही लॉकडाउन में एक दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन वे अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन कर रहे हैं। हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी में हुए सकारात्मक बदलावों के बारे में बात की। साथ ही यह भी बताया कि लॉकडाउन में वे कैसे खुद को हेल्दी रख रहे हैं।

'विराट और मुझे डाइट में यकीन नहीं'
अनुष्का कहती हैं, "मुझे लगता है कि विराट और मैं ऐसे इंसान हैं, जो डाइट में यकीन नहीं रखते। हमारी एक लाइफस्टाइल है, जो हैल्दी है। हम हमेशा से ही ऐसे हैं।" अपने खानपान को लेकर उन्होंने कहा, "कुछ चीजें हैं, जो हम नहीं खाते। क्योंकि वे हमारे लिए अच्छी नहीं हैं। हम ऐसे खाना खाने की कोशिश करते हैं, जो एल्कलाइन हो। क्योंकि इस तरह का खाना पेट और आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। क्योंकि यदि आपकी बॉडी एल्कलाइन हो तो आपकी इम्युनिटी अच्छी होगी।

'हमें अपनी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करना चाहिए'
अनुष्का आगे कहती हैं, "हम सभी को अपनी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करने की कोशिश करना चाहिए। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए हमें हल्दी ज्यादा से ज्यादा लेनी चाहिए। सुबह के वक्त हल्दी को जरुर खाना चाहिए। बेस्ट है हल्दी, अदरक और काली मिर्च की चाय बनाकर पी लें। हाइड्रेड रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीए। कभी-कभी हम भूल जाते हैं। लेकिन हमें ज्यादा पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए।"

वर्कआउट ने दिया रुटीन
अनुष्का बताती हैं, "हर चीज से बढ़कर वर्कआउट ने मुझे एक रुटीन दिया है। इसने विराट को एक रुटीन दिया है। जब आप वर्कआउट करते हैं तो आपको लगता है कि ठीक है मेरे पास करने के लिए कुछ तो है। मैं वर्कआउट करती हूं और अच्छा महसूस करती हूं। जब आप वर्कआउट के लिए जाते हैं तो आपको आलस आता है। लेकिन अपने आपको पुश करना चाहिए।"

अनुष्का से मिलने के बाद सीखा धैर्य :
विराट
विराट कहते हैं, "ईमानदारी से कहूं तो थोड़ा-बहुत धैर्य रखना मैंने अनुष्का से मिलने के बाद सीखा है। उसके व्यक्तित्व को देखना, सिचुएशंस में उसके कम्पोजर को देखना वाकई लड़ने के लिए प्रेरित करता है। यहां तक कि जब चीजें मुश्किल होती हैं तो आपको अपने ईगो को निगलना पड़ता है। अपने तरीके से लड़ते रहें। आपको रास्ता मिल जाएगा।"



Click it and Unblock the Notifications
