Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
रात को चावल खाने से क्या मोटापा बढ़ता है, जानें ऐसे ही चावल से जुड़े पॉप्युलर मिथ
हमारे देश के कई राज्यों में चावल को मुख्य भोजन माना जाता है। लेकिन चावल से जुड़े कई ऐसे मिथक हैं, जिसे सुनने के बाद लोग ज्यादा चावल खाने से परहेज करते हैं। चावल के बारे में लोगों के बीच कई तरह के मिथक प्रचलित है जैसे कि सफेद चावल ब्राउन चावल की तुलना में ज्यादा हेल्दी होता है? और चावल खाने से वजन बढ़ सकता है, क्या रात में चावल खाना ठीक है? चावल को लेकर ये सारी भ्रांतियां लोगों के मन में हैं। जबकि सच मानिए तो ऐसा कुछ भी नहीं है। यह महज मिथ है। यहां जानें चावल के बारे में फैले भ्रम के बारे में...

एक कप सफेद चावल में होते हैं ये न्यूट्रीशियन
- एक कप सफेद चावल में लगभग 35 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
- लगभग 165 कैलोरी और 3-4 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है।
- अधिकांश कार्ब्स की तरह, चावल भी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में ग्लूकोज में बदल जाता है। - ब्राउन चावल की तुलना में सफेद चावल में कम फाइबर होता है।
- ब्राउन चावल में भी अधिक विटामिन और खनिज होते हैं।
- ब्राउन चावल में मैंगनीज, सेलेनियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है।

चावल खाने से मोटापा आता है?
डायटिशियन रुजुता दिवेकर की माने तो, दरअसल चावल पचाने में आसान होता है, इसमें वसा कम होती है और यह कोलेस्ट्रॉल से भी मुक्त होता है। इसमें कार्बोज होता है और इस प्रकार यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होता है।

बैठकर काम करने वालों को नहीं खाना चाहिए चावल?
यदि आपका काम बैठकर करने वाला है या फिर आप सेडेंटरी लाइफस्टाइल के आदि हो चुके हैं, तो भी आप चावल खा सकते हैं। चावल उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो लोग कम कैलोरी फूड खाते हैं। उन्हें अक्सर चावल खाने की सलाह दी जाती है।

चावल में प्रोटीन नहीं होता
प्रोटीन, चावल में दूसरा सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला पोषक तत्व है। एक कप चावल में लगभग 3-4 ग्राम प्रोटीन होता है। अन्य अनाज की तुलना में यह मात्रा काफी अधिक है।

चावल में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है
चावल के बारे में यह बात भी फैली है कि चावल का सेवन करने से हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। यह पूरी तरह से एक मिथ है। चावल में सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है।

रात में चावल खाने से मोटे होते हैं?
सच्चाई यह है कि चावल आसानी से पच जाता है और इसे खान से रात को नींद भी अच्छी आती है। इससे शरीर में लेप्टिन संवेदनशीलता बढ़ जाती है, लेप्टीन एक फैटी टिश्यू द्वारा उत्पादित होता है जो शरीर में वसा भंडारण को कंट्रोल करता है। इसके अलावा, रात में हाई कार्बोज़ युक्त भोजन खाया जा सकता है क्योंकि वे ग्लूकोज में बदल जाता है। रात में, ग्लूकोज आसानी से ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है। जब चावल को दिन में खाया जाता है, तो ग्लूकोज वसा में परिवर्तित हो जाता है।

व्हाइट राइस हेल्दी नहीं होता?
]यह सबसे बड़ा मिथ है। चावल,हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है। दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए एक आवश्यक ईंधन की तरह काम करता है। वास्तव में चावल को तो आप किसी भी सब्जी, मांस, बींस, दाल आदि के साथ मिलाकर खाते हैं, जिससे यह और भी पौष्टिक हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
