Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
अपने हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने के लिए बेस्ट आयरन बेस्ड ड्रिंक्स

आयरन आपकी बॉडी के लिए काफी जरूरी होता है। एनीमिया की वजह से दुनिया भर की महिलाए कई रोगों से ग्रस्त हो जाती हैं। आयरन की कमी से एनीमिया होता है। आयरन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने और बॉडी टंप्रेचर को मेंटेन करने का भी काम करता है। साथ ही आपके शरीर की हड्डियों की मजबूती के लिए आयरन महत्व तत्व तो है ही। विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यस्क को दिन कम से कम 1.8 मिली ग्राम आयरन का इनटेक करना चाहिए। यहां हम अपने हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देने के लिए कुछ बेस्ट आयरन बेस्ड ड्रिंक बता रहे हैं, जिससे आप शरीर मे हीमोग्लोबिन का बढ़ा सकते हैं, साथ ही आयरन के साथ शरीर भी मजबूत रहेगा।
चुकंदर का रस
चुकंदर में फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, बीटाइन, विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरे होते हैं। इसके जूस के सेवन से लिवर से जहरीले पदार्थ निकलने में मदद करते हैं। साथ ही ऑक्सीजन सुधार होता है। सौ ग्राम चुकंदर में 0.8mg आयरन होता है। चुकंदर के रस में आप गाजर, ऑरेंज को भी मिला सकते हैं।
वेजी मिक्स जूस
वेजीटेबल मिक्स जूस में आप कई प्रकार की सब्जियों को मिक्स करके बना सकते हैं। इसमें सब्जियों के पोषक तत्व, विटामिन, मिनरल, आयरन, विटामिन सी और फाइबर अच्छे से आपको मिल जाएंगे।
सूखे आलूबुखारे रस
सूखे आलूबुखारे, जिन्हें प्रून भी कहते हैं, आयरन काफी ज्यादा मात्रा में मिल जाता है। आंकड़ों के अनुसार, 240 मिली प्रून जूस में 1.18 मिलीग्राम आयरन होता है, जो दैनिक आवश्यकता का 17 फीसदी होता है। डायबिटीज रोगी भी प्रून का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इससे ब्ल्ड शुगर में बढ़ोत्तरी नहीं होती है। ये कब्ज की समस्याओं को रोकने में भी मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
