Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हेल्दी और फिट रहने के लिए भाग्यश्री पीती है ये प्रीबायोटिक ड्रिंक, जानें इसके फायदों के बारे में
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री आए दिन इंस्टाग्राम के जरिए कई हेल्थ टिप्स और डाइट के बारे में अपने एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बटरमिल्क यानी छाछ के स्वास्थ्य लाभों के बारे में कई जानकारी देते हुए नजर आई। गर्मियों में छाछ एक शीतल पेय होने के साथ ही सेहत के लिए काफी लाभदायक मानी जाती हैं। हमारे घरों में अक्सर इसे या चीनी की मिठास के साथ या कभी-कभी पुदीने के पत्तों के साथ नमकीन पेय के रूप में पिलाया जाता है। चाहे भारी नाश्ते के साथ हो या फिर हल्के लंच के साथ, छाछ गर्मियों में हमेशा से आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
शरीर के बहुत अच्छी है छाछ
भारतीय घरों में छाछ एक आम नाम है। यह फर्मेंटेड डेयरी दूध है जिसमें वसा की मात्रा को मथ कर तैयार किया जाता है। छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के मौजूद होता है जो शरीर के पोषक तत्वों की कमी पूरी करने में मदद करता है। छाछ में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। इसका स्वाद कुछ खट्टा होता है। छाछ का यह गुण पाचन में सुधार का काम करता है। सूजन, जलन, पाचन संबंधी विकार, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी, एनीमिया और भूख की कमी के खिलाफ छाछ एक प्राकृतिक उपचार है।
अपने वीडियो में, भाग्यश्री ने इस छाछ के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया हैं। " दैनिक आहार में हम अक्सर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जटिल तरीकों की खोज करते हैं, जबकि साधारण तरीको से खुद को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।" बटरमिल्क या छाछ पीने से न सिर्फ शरीर के आतंरिक सफाई होती है बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए इसके फायदे बताएं।

इस प्रोबायोटिक्स ड्रिंक को पीने के फायदे
इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार होता है, वह कहती हैं। इसके बाद वह बताती हैं कि छाछ एसिडिटी को कम करने के लिए कितनी फायदेमंद है, जो कि इन दिनों एक आम समस्या है। "यदि आप मसालेदार या तले हुए भोजन खाने के बाद एक गिलास छाछ पीते हैं, तो आपको हार्टबर्न नहीं होगी क्योंकि छाछ आंतरिक आंत प्रणाली को ठंडा करती है," वह कहती हैं। इस सर्वोत्कृष्ट भारतीय पेय के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में वह कहती हैं, "इसमें विटामिन डी, कैल्शियम, विटामिन बी और पोटेशियम होता है। यह वजन घटाने के लिए एक अद्भुत भोजन है। इससे शरीर भरा रहता है और कमजोरी नहीं आती है।"

छाछ पीने के अन्य लाभ
विशेषज्ञों के अनुसार, एक कप छाछ में 98 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 11-12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम वसा और कैल्शियम, सोडियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 12 और पैंटोथेनिक एसिड जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।
यह उन लोगों के लिए पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है जिन्हें सीधे दूध को पचाना मुश्किल लगता है क्योंकि छाछ को पचाना आसान होता है।
इन सभी लाभों के अलावा, छाछ कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी उपयोगी है।



Click it and Unblock the Notifications
