Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिगबॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक की फिटनेस के कायल है फैंस, जानें उनके डाइट और फिटनेस के बारे में
टीवी की 'किन्नर बहू' के नाम से जाने जानी वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बिगबॉस 14 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीरियल छोटी बहू से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रुबीना जितनी खूबसूरत हैं, उतना ही उन्होंने अपनी फिटनेस को भी मैंटेन किया हुआ है। इसके लिए वे काफी मेहनत भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपने फिटनेस के फोटोज और विडियोज भी शेयर करती रहती है। आइए जानें क्या है रुबीना दिलैक के फिट रहने का राज..

योगा से रहती है फिट
रुबीना खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। उनका मानना है कि वर्कआउट से आप खुद को फ्रेश फील करा सकते हो। बता दें कि रुबीना वॉरियर पोज के साथ-साथ वृक्षासन, जानुशीर्षासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार आदि जैसे मुख्य योग करती हैं। रुबीना के मुताबिक, स्वस्थ रहने के और खुद को पहचानने के लिए अच्छी आदतें, एक सकारात्मक दृष्टिकोण, हमारा व्यक्तित्व और संतुष्टि आदि बेहद जरूरी है।

अलग-अलग एक्सरसाइज का अनुभव
रुबीना को अलग अलग एक्साइज़ को ट्राई करने का शौक है। एक ही एक्सरसाइज को बार बार करने से बोरियत महसूस होती है ऐसे में वे अलग-अलग तरह के योग और एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही उन्हें डांस करना भी बहुत पसंद है।

सीढ़ियों में एक्सरसाइज करना
वे कैलोरी बर्न करने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ती उतरती हैं। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। बता दें कि इससे जोड़ दर्द की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

डाइट के बारे में जानें
रुबीना अपनी डाइट में हेल्दी चीजें जोड़ती हैं। चूंकि वे ज्यादातर बाहर रहती हैं इसलिए वे हेल्दी डाइट को फॉलो नहीं कर पाती। क्योंकि वो फूडी हैं। न्यूट्रिशन वैल्यू को बढ़ाने के लिए वे सूप में चाट-मसाला डालती है। इससे स्वाद भी बढ़ जाता है। इसके अलावा सलाद में जीरे का तड़का और दही मिला लेती हैं।

फिट रहने के लिए स्विमिंग बेस्ट ऑप्शन
रुबीना स्विमिंग को बेस्ट एक्सरसाइज मानती हैं। स्विमिंग से पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। साथी ही मोटापा भी जल्दी नहीं आता। डॉक्टर्स की मानें तो फिट रहने के लिए स्विमिंग बेस्टऑप्शन है।



Click it and Unblock the Notifications
