Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मानसून डाइट: कच्चा खाने से बचें, सही तरीके से खाएं सलाद
मानसून शुरु होते ही खानपान पर बहुत असर दिखाई देता है। इस मौसम में खान पान का बेहद खास ख्याल रखना होता है क्योंकि इस मौसम में इंफेक्शन जल्द ही पकड़ लेता है। इसके अलावा इस मौसम में जो इस बार ज्यादा कोताही बरतने की जरुरत इसलिए भी है क्योंकि कोरोना का आतंक चारों तरफ छाया हुआ है। इसलिए इस मौसम में अपनी सेहत का तो पूरा ध्यान रखना होगा। तभी हम हेल्दी रह सकते हैं। कई लोगों को मानसून डाइट के बारे में ज्यादा मालूम नहीं होता है इसलिए वो कुछ भी अनाप शनाप खा लेते हैं। नतीजन फूड प्वाइजनिंग और डायरिया जैसी समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में गलत तरीके से सलाद और सब्जियां खाने से भी लोग बीमार पड़ सकते हैं। जी हां, हेल्दी समझा जाने वाला सलाद भी अगर बारिश के मौसम में सही तरीके से नहीं खाया जाए तो आप बीमार पड़ सकते हो। आइए जानते है इस मौसम में सलाद खाते हुए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इस मौसम में क्या नहीं करना है?
- बरसात के मौसम सब्जियों में कीड़े, फंगस और बैक्टीरिया बहुत अधिक पनपते हैं, जो कई बार हमें आंखों से नहीं दिखाई पड़ते हैं। इसलिए इस मौसम में कच्ची और हरी पत्तेदार सब्जियों को बिना उबाले खाने से बचना चाहिए।
- इसलिए जरूरी होता है कि बरसात के मौसम में आप किसी भी सब्जी को कच्चा ना खाएं। इसमें भी सब्जी अगर पत्तेदार हो अधिक सावधान हो जाएं। इन पत्तों को गर्म पानी में धुलकर कुछ देर के लिए इसी पानी में छोड़ दें और फिर इन्हें दोबारा धुलकर तब खाएं।
- आमतौर पर हम कच्चे फलों और सब्जियों की सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में अपने इस शौक को थोड़ा-सा बदल लेना चाहिए। सलाद तो इस मौसम में भी खानी है क्योंकि हमें स्वस्थ रहना है और शरीर में फाइबर की मात्रा की पूर्ति करनी है।
- लेकिन बरसात के समय में सलाद को उबालकर बनाना चाहिए। आप जिन कच्चे फल या सब्जियों की सलाद खाना चाहते हैं, उन्हें अच्छी तरह धुलकर बॉइल कर लें। इसके बाद अपने मन-पसंद तरीके से इनकी सैलेड तैयार करें।
- सब्जियों को उबालकर सलाद बनाने से आप बरसात के कारण सब्जियों में पनपनेवाले फंगस और बैक्टीरिया से तो बचेंगे ही, साथ ही कैटरपिलर्स (सब्जियों और पत्तों में होनेवाले कीड़े) और उनके एग्स से भी आपका बचाव होगा।
- क्योंकि बारिश के मौसम में कैटरपिलर्स फल और सब्जियों के अंदर अपने एग्स देते हैं। जिनसे हमारे शरीर में बीमारी पनपने का खतरा बना रहता है।
- किसान अपनी फल और सब्जी की फसलों को कीटों से बचाने के लिए बरसात के मौसम में अक्सर पेस्ट्रिसाइट्स का छिड़काव करते हैं। इस कारण सब्जियों में विषैले तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में अगर इन्हें कच्चा खाया जाए तो पेट दर्द और लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
- बरसात के दौरान सिर्फ खेत से आनेवाली सब्जियों से ही बीमारियां फैलने का खतरा नहीं होता है बल्कि घर में स्टोर की गई सूखी दालें और मेवों में भी नमी के कारण फंगस और कीटों का डर होता है।
- इसलिए अंकुरित खाने के शौकीन लोगों को बारिश के इस मौसम में स्प्राउट्स भी उबालकर ही तैयार करने चाहिए। खास बात यह है कि इस तरह स्प्राउट्स तैयार करने से आपका टेस्ट तो बदल ही जाएगा साथ ही आपका डायजेशन भी अच्छा होगा।

बदल दीजिए सलाद का तरीका




Click it and Unblock the Notifications
