Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
Chaitra Navratri 2023: प्रेग्नेंसी में 9 दिन का रखने जा रही हैं व्रत, इन टिप्स को फॉलो कर हेल्थ की करें केयर

22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन दिनों कई लोग नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के लिए व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिन के व्रत का बहुत महत्व होता है। ऐसे में कई प्रेग्नेंट महिलाएं भी नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखती हैं। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक व्रत रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई महिलाएं नवरात्रि में व्रत रखते हुए अपनी डाइट का कैसे ख्याल रखें इस बात को लेकर काफी परेशान रहती है। ऐसे में आज हम उन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नवरात्रि के व्रत का डाइट प्लान लेकर आए हैं। जिसे फॉलो कर आप व्रत के दौरान भी अपने होने वाले बच्चे और खुद के हेल्थ का ध्यान रख पाएंगे।

1. संतुलित भोजन करें
व्रत के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके व्रत के खाने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फेट शामिल हो। इस तरह के खाद्य पदार्थ आपको एनर्जी देने में मदद करेगा।

2. फल और सब्जियां
फल और सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। व्रत के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को थोड़े-थोड़े समय पर फल खाएं। कई सब्जियां भी ऐसी होती है जो व्रत के दौरान अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने खाने में कई तरह के फलों और सब्जियों को शामिल करने की कोशिश करें।

3. ड्राई फ्रूट्स स्नैक में करें शामिल
नट्स प्रोटीन, हेल्दी फेट और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। अपनी एनर्जी को बनाए रखने के लिए बादाम, अखरोट, या पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट अपनी डाइट में शामिल करें।

4. डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध और दही जैसे डेयरी उत्पाद प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। लेकिन इस दौरान आप हाई शुगर या फेट वाले डेयरी प्रोडक्ट को खाने से बचें।

5. चाय, कॉफी से बचें
कैफीन आपके दिल की गति और हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को लेने से सख्त माना किया जाता है। ऐसे में आप व्रत के दौरान चाय, कॉफी और अन्य कैफीनयुक्त चीजें पीने से परहेज करें।

6. डीप फ्राई खाने से रहें दूर
व्रत के दौरान महिलाएं कुट्टू के आटे की पूरी, चिप्स जैसे डीप फ्राई फूड्स खाती हैं जो उनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए प्रेग्नेंसी में महिलाएं अपने खाने को डीप फ्राई करने से बचें और स्वस्थ खाना पकाने के तरीकों को चुनें।

7. कैलोरी इंटेक पर रखें ध्यान
व्रत के दौरान महिलाएं अपना ज्यादा ध्यान रखने के चक्कर में ज्यादा ही खाने लगती हैं। जिस कारण वो लिमिट से ज्यादा कैलोरी का सेवन करने लगती है। ऐसे में आप ज्यादा खाने से बचें ताकि अपच और बैचेनी की समस्या से बच सकते हैं।

8. खुद को हाइड्रेट रखें
व्रत के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। पानी, जूस, जैसे पेय अपनी डाइट में शामिल करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
