Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
कड़ाके की ठंड में डिहाइड्रेशन की प्रॉबलम के साथ कब्ज के जोखिम को इन तरीकों से करें दूर
सर्दियों का मौसम चल रहा है और नॉर्थ इंडिया में कड़ाके की ठंड हो रही है। पारा दिन ब दिन नीचे आता जा रहा है, जिससे हाड़ कंपाने वाली सर्द हवाएं शरीर को चीरती हुई जाती है और ऐसे मौसम में लोग पानी पीने से थोड़ा परहेज़ करते हैं, जिसकी वजह से उनको डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। डिहाइड्रेशन की वजह से एक और समस्या निकल कर बाहर आती है और वो है कब्ज की प्रॉब्लम। कब्ज और डिहाइड्रेशन का नाता पुराना है और सर्दियों में इनका रिश्ता और मजबूत हो जाता है। लोग काम में व्यस्त हो जाते हैं, जिसकी वजह से पानी पीना भूल जाते हैं। पानी न केवल भोजन को पचाने के लिए जरूरी है बल्कि कई तरीकों से पूरे शरीर की जरूरत को भी पूरा करता है। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने का मतलब है कि पसीने के दौरान लिक्विड सब्सटेंस के नुकसान को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी पीना, और एक्सरसाइज के दौरान, भोजन को तोड़ने और मल को आसानी से पास करने के लिए लिक्विड डाइट की एक निश्चित मात्रा की भी जरूरत होती है।

डिहाइड्रेशन : कब्ज का कारण
- जब आप खाना खाते हैं, तो ये पेट से आप की आंत में जाता है। जहां पर लिक्विड सब्सटेंस अबजॉर्ब्ड हो जाता है, जिससे डिस्चार्ज करना मुश्किल हो जाता है। व्यायाम की कमी, एक जगह पर अधिक समय तक बैठना, आहार में फाइबर की कमी हो सकती है।
- आम तौर पर, कब्ज तब भी देखा जाता है जब एक व्यक्ति तेज बुखार में हो या फिर यात्रा कर रहा हो, इसके साथ ही किसी बीमारी को लेकर बहुत अधिक दवाईयां ले रहा हो। क्योंकि इस दौरान पानी का इनटेक कम हो जाता है। ऐसा गर्भावस्था के दौरान भी हो जाता है। पानी पीने से मल को नरम और पास करने में आसानी होती है।
- फाइबर रिच फूड और प्रोटीन डाइट खाने से भी कब्ज हो सकता है। हालांकि, पर्याप्त पानी पीने और प्रोटीन के साथ अधिक सब्जियां और फल खाने से मल के फ्री फ्लो को कम किया जा सकता है।
- बहुत अधिक कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफी, चाय, कोला और शराब पीने से भी डिहाइड्रेशन होता है।

महिला और पुरूष को रोज कितना पानी पीना चाहिए ?
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन के फूड एंड न्यूट्रिशन बोर्ड के सुझाव के अनुसार, महिलाओं को उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से प्रतिदिन 91 औंस पानी औरर पुरुषों को लगभग 125 औंस पानी मिलना चाहिए।

पानी के अलावा और कौन से तरल पदार्थ मुझे हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं?
सब्जियों के रस, साफ सूप और हर्बल चाय भी तरल पदार्थों के अच्छे स्रोत हैं। फलों के रस, हाइड्रेट करते समय, बहुत अधिक अनावश्यक शक्कर होते हैं

क्या ऐसे तरल पदार्थ हैं जिनसे आपको बचना चाहिए ?
शराब से दूर रहें। ये एक डायोरेटिक है, जो आपके शरीर से पानी से छुटकारा दिलाता है और निर्जलीकरण की ओर ले जाता है। कॉफी, चाय और कोला जैसे कैफीनयुक्त ड्रिंक भी डायोरेटिक होते हैं, लेकिन जब तक आप मध्यम मात्रा में पीते हैं, तब तक वे डिहाइड्रेशन का कारण नहीं बनेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
