Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
व्हे या सोया प्रोटीन, जानें वेटलॉस के लिए कौनसा प्रोटीन है ज्यादा फायदेमंद
प्रोटीन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जिसका उपयोग आपका शरीर नए एंजाइम, मांसपेशी ऊतक और हार्मोन बनाने के लिए करता है। जब भी हम प्रोटीन इनटेक बढ़ाने की सोचते है तो प्राकृतिक खाद्य पदार्थों जैसे दाल, हरी सब्जियां, पनीर और अंडे जैसे स्त्रोतों पर निर्भर हो जाते हैं।
अपने आहार में पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक प्रोटीन शेक पीना भी है। आज बाजार में प्रोटीन पाउडर की सैकड़ों किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें से प्रत्येक के अपने फायदे और नुकसान हैं। प्रोटीन के सबसे आम रूपों में से दो सोय प्रोटीन और व्हे प्रोटीन हैं। आइए सोया प्रोटीन और व्हे प्रोटीन के बीच अंतर को समझने के साथ ही जानते हैं कि आपके शरीर के लिए कौनसा प्रोटीन का विकल्प ज्यादा फायदेमंद हो सकता हैं।

व्हे प्रोटीन
व्हे प्रोटीन जिम जाने वालों के लिए अच्छा माना जाता है, एथलीट और बॉडी बिल्डर को ये दूध के जरिए मिलता हैं। इसमें अमीनो एसिड का एक बड़ा पॉर्शन होता है, जो मांसपेशियों की कोशिका की मरम्मत, रिकवरी और विकास के लिए आवश्यक माना जाता है। कुछ अध्ययनों की मानें तो व्हे प्रोटीन वजन घटाने में मदद करते हैं।

सोया प्रोटीन
सोया प्रोटीन, प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है जो फलीदार पौधे सोयाबीन से प्राप्त किया जाता है। यह एकमात्र पौधा है जो पूरी तरह से प्रोटीन आधरित है जिसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। यदि आपको लैक्टोज इंटोलरेंट की समस्या है तो सोया प्रोटीन आपके लिए सही विकल् प हैं, तो सोया प्रोटीन एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसमें कोई डेयरी उत्पाद शामिल नहीं हैं।

वजन घटाने के लिए बेस्ट है व्हे प्रोटीन
2011 में "द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन" में प्रकाशित एक अध्ययन में, मोटापे से ग्रस्त लोगों में वजन घटाने के लिए व्हे और सोया प्रोटीन दोनों का परीक्षण किया गया था। अध्ययन में पाया गया कि व्हे प्रोटीन का सेवन करने वाले व्यक्तियों में कमर से वजन काफी मात्रा में कम हो गया था।

वेगन और शाकाहारी के लिए बेस्ट है सोया प्रोटीन
अगर आप शाकाहारी या वेगन हैं, तो सोया आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आपको लैक्टोज इंटोलेरेंस की समस्या नहीं है तो आपके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें अमीनो एसिड और विटामिन-खनिज की मात्रा थोड़ी अधिक होती है। हालांकि, "सोया में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स अधिक होते हैं जो बीमारी होने से बचाते हैं। इसके अलावा इसके स्वाद के वजह से ये लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आता हैं।

दोनों में से क्या है बेहतर
जैसे कि अभी तक आप समझ चुके होंगे कि दोनों ही प्रोटीन में कौनसा प्रोटीन आपके लिए बेहतर हो सकता है। व्हे प्रोटीन और सोया प्रोटीन सप्लीमेंट दोनों ही आहार पूरक हैं जो आपकी दैनिक प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं। जबकि प्रोटीन के प्रत्येक रूप के अपने स्वास्थ्य लाभ होते हैं, शोध से पता चला है कि व्हे प्रोटीन कहीं बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications
