Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
Yogurt VS Curd: जानिए इन दोनों में क्या होता है अंतर और आपके लिए कौन सा है सही
गर्मी के दिनों मे लोग दही का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करते हैं, क्योंकि इसे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि लोग दही व योगर्ट को एक ही समझते हैं और इसलिए मार्केट से किसी को भी खरीद लेते हैं। उन्हें लगता है कि योगर्ट दही का वेस्टर्न नाम है। जबकि यह दोनों वास्तव में अलग-अलग डेयरी प्रोडक्ट हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दही व योगर्ट के बीच कुछ विशेष अंतर के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए-

दही और योगर्ट बनाने की विधि में क्या अंतर है?
जब दही और योगर्ट के बीच अंतर की बात होती है तो इनका सबसे पहला अंतर इन्हें बनाने का है। जहां दही को आधे से एक चम्मच दही मे दूध डालकर तैयार किया जाता है, वहीं योगर्ट मिल्क के बैक्टीरियल फरमेंटेशन द्वारा निर्मित होता है। दही बनाने के लिए जिन जीवाणुओं का उपयोग किया जाता है, उन्हें योगर्ट कल्चर कहा जाता है।

दही और योगर्ट में बीच मुख्य अंतर क्या है?
दही एक प्राकृतिक उत्पाद है और इसमें जीवित जीवाणुओं की लगातार संख्या की कमी के कारण इसे प्रोबायोटिक नहीं माना जा सकता है। जहां दही में लैक्टोबैसिलस जीवाणु (लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया) होता है, जबकि योगर्ट में जीवित लैक्टोबैसिलस बुल्गारिस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस बैक्टीरिया होते हैं। बता दें कि योगर्ट एक फरमेंटेड प्रोडक्ट है, जिसका उपयोग कमर्शियली किया जाता है।

दही या योगर्ट में से अधिक लाभदायक क्या है?
• हालांकि, दही और योगर्ट दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन दही का सेवन करने से शरीर पर कूलिंग इफेक्ट होते हैं। यह मसालों के प्रभाव को कम करता है, जो आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में उपयोग किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, दही एक हाई प्रोटीन फूड है। इतना ही नहीं, योगर्ट के कुछ ऐसे टाइप भी हैं, जिनमें दही की तुलना में प्रोटीन सामग्री दोगुनी होती है।
• दही और योगर्ट दोनों ही विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं जिनकी शरीर को जरूरत होती है। ये यौगिक बुजुर्गों में गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे विकारों से बचने में मदद करते हैं।
• दही फास्फोरस और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसलिए यह आपकी हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद है। जबकि योगर्ट को प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है।

इस बात का रखें ध्यान
यूं तो दही व योगर्ट दोनों को ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप योगर्ट का सेवन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप मार्केट में मिलने वाले फ्लेवर्ड योगर्ट का सेवन ना करें, क्योंकि इसमें शुगर व प्रिजर्वेटिव्स का हाई कंटेंट होने की संभावना अधिक है। अगर आप चाहें तो खुद घर पर ही शहद, केला, या चॉकलेट पाउडर के साथ एक फ्लेवर्ड योगर्ट तैयार कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
