Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
क्या पानी में भी कैलोरी होती है?
सेहत के बारे में हम जब भी बात करते हैं तो कैलोरी का नाम जरूर आता है लेकिन ऐसा क्या है तो कैलोरी को इतना महत्वपूर्ण बनाता है और हमें कैलोरी क्यों बर्न करनी चाहिए। क्या सच में ऐसा कुछ है जिसमें कैलोरी बिल्कुल नहीं होती है। कैलोरी खाने से मिलने वाली एनर्जी की मात्रा है।

जैसे कार या वाहन पेट्रोल से चलते हैं, उसी तरह शरीर भी एनर्जी से चलता है जिसे कैलोरी के रूप में गिना जाता है। यही वजह है कि आहार से सही मात्रा में कैलोरी का मिलना बहुत जरूरी है। हमारी रोजाना की कैलोरी की खपत के लिए तीन प्रमुख पोषक तत्व होते हैं – प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट। एक ग्राम फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट में नौ, चार और चार कैलोरी होती है। चूंकि, पानी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन या फैट नहीं होता है इसलिए पानी में कैलोरी भी शून्य रहती है। अब पानी का एक और फायदा हो गया कि इसमें जीरो कैलोरी होती है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि पानी में कैलोरी नहीं होती है तो इससे शरीर को एनर्जी नहीं मिलती है। यहां तक कि पानी भोजन को तोड़कर कोशिकाओं से एनर्जी में बदलने की क्रिया में मदद करता है। पानी में भले ही खुद कैलोरी ना होती हो लेकिन ये भोजन से मिलने वाली कैलोरी को बाकी अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है। ये कैलोरी बर्न करने में भी लाभकारी है इसलिए वजन कम करने के लिए खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा ठंडा पानी पीने से कैलोरी ज्यादा तेजी से बर्न होती है। कैलोरी बर्न करने के साथ ही पानी शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को भी बाहर निकालता है। पानी किडनी में विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करता है। पानी में कैलोरी नहीं होती इसलिए इससे वजन भी नहीं बढ़ता है।
अब तो आप समझ गए ना कि क्यों ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। अब अगर आप ऐसा लिक्विड ढूंढ रहे हैं जिसमें कैलोरी ना हो, तो वो पानी है। दिनभर में आठ गिलास पानी पीना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications