Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कोरोना से बचाव के लिए फेफड़ों को हेल्दी रखना है जरूरी, इन चीजों के सेवन से जल्द मिलेंगे नतीजे
देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों को अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने पर फोकस करने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ साथ आपके फेफड़ों का स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है। फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचता है। ऐसी स्थिति में आपके लंग्स का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस सीधे व्यक्ति के फेफड़ों को ही प्रभावित करता है जिस वजह से रोगी को सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है। इस समय उन कोरोना मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर है जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनके शरीर में ऑक्सीजन लेवल घटने से उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है। आज इस लेख की मदद से कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनके सेवन से जल्द ही आपके फेफड़े हेल्दी होंगे।

लहसुन
आमतौर पर हर घर में लहसुन का इस्तेमाल खाना बनाने में होता है। लहसुन में प्रचुर मात्रा में एंटीवायरल, एंटीबायोटिक, एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट दो से तीन कली लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद लौह तत्व, विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व फेफड़ों को मजबूत रखने में सहायक हैं।

हल्दी
हल्दी अपने आप में एक पूर्ण औषधि के रूप में काम करती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण व्यक्ति को हर तरह के संक्रमण से बचाते हैं। आप रोज रात में हल्दी वाला दूध पीकर सोने जाएं। इसके अलावा आप काढ़ा बनाने में भी हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप काढ़े में अदरक, तुलसी, गिलोय, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी के साथ थोड़ी हल्दी भी मिला लें।

तुलसी
तुलसी का पौधा बहुत गुणकारी होता है। आप रोज सुबह चार से पांच तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। आप चाय अथवा काढ़ा बनाने के दौरान तुलसी की पत्तियां जरुर डालें। इसमें मौजूद आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, क्लोरोफिल मैग्नीशियम और कैरीटीन फेफड़ों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

अंजीर
अंजीर में ऐसे तत्व मौजूद है जो फेफड़ों को तंदरुस्त रखने के साथ दिल की भी हिफाजत करता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की प्रचुरता है। इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

शहद
शहद एक सुपरफूड से कम नहीं है। आयुर्वेद में भी इसका बहुत अधिक महत्व बताया गया है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण की वजह से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। यह शरीर खासतौर पर फेफड़ों से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप सुबह गर्म नींबू पानी में शहद डालकर पिएं। आप काढ़ा बनाने में भी शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गाजर
फेफड़ों को मजबूती देने के साथ ही गाजर धूम्रपान के कारण हुए नुकसान से उबरने में भी मदद करता है। गाजर में बीटा केरोटिन की भरपूर मात्रा होती है जो लंग्स को हेल्दी रखने में मदद करती है। धूम्रपान करने वाले लोग कोरोना की चपेट में जल्दी आ सकते हैं इसलिए उन्हें गाजर का सेवन जरुर करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, पत्तागोभी आदि हरी सब्जियों में विटामिन ए, सी, ई और के मौजूद होते हैं। इसके साथ इनमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी होता है जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
