Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
पीलिया ठीक कर सकता है काला गन्ना! यहां जानें इस अद्भुत किस्म के गन्ने के फायदे
गर्मियां आते ही गन्ने का मीठा रस पीना खूब अच्छा लगता हैं। गन्ने का जूस न सिर्फ गर्मी की तपन से ठंडक देने का काम करता है, इसमें मौजूद कई पौष्टिक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कभी आपने काले गन्ने के बारे में सुना हैं।
गन्ने की किस्म जो थोड़े काले से बैंगनी रंग की होती है, उसे आमतौर पर काला गन्ना कहा जाता है। सामान्य किस्म का गन्ना हरा व लाल रंग का होता हैं। काला गन्ना साधारण गन्ने से अलग होता है; यह नियमित की तुलना में नरम और मीठा होता है, जिसका उपयोग ज्यादातर जूस और चीनी या गुड़ तैयार करने में किया जाता है। इसमें तुलनात्मक रूप से मोटा और बड़ा तना भी होता है।
इसके अलावा सबसे जरुरी बात ये है कि ग्लूकोज की मात्रा अधिक होने के कारण काले गन्ने का उपयोग पीलिया को ठीक करने में भी किया जाता है। काले गन्ने के अधिक अद्भूत लाभ जानने के लिए, पढ़ें!
काले गन्ने के 5 अविश्वसनीय स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ:

मुंहासों का इलाज
काले गन्ने का रस मुंहासों को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकता है। एएचए से भरपूर होने के कारण, काले गन्ने का रस रोमछिद्रों में बैक्टीरिया और तेलों के संचय को कम करने में मदद करता है।

बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोंके
काले गन्ने का रस एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है और त्वचा की कोशिकाओं के टर्नओवर को बढ़ाता है जिससे त्वचा कोमल और मुलायम रहती है।

कैंसर से बचाता है
गन्ने का रस अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और उन आवश्यक तत्वों से भरा होता है जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। इसमें हड्डियों को मजबूत करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करने, पाचन में सुधार और तनाव को कम करने की क्षमता है।

गले की खराश को ठीक करता है
गन्ने का रस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। गन्ने के रस में विटामिन बी 9 (फोलिक एसिड) होता है जो गर्भधारण और गर्भावस्था में मदद करता है। गन्ने का रस शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छा है और गले की खराश, सर्दी और फ्लू के इलाज में मदद करता है।

वजन घटाने में मदद करता है
गन्ने के रस में फाइबर की उच्च मात्रा आपको लंबे समय तक भरा रखती है और अतिरिक्त किलो वजन कम करने में मदद करती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है और आपके दिल को स्वस्थ रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
