Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
Weight loss: लौंग का पानी पीने से कम होती है कमर की चर्बी, जानें इसकी विधि
भारतीय घरों में भी लौंग का इस्तेमाल लगभग व्यंजन को खुश्बूदार बनाने के लिए किया जाता है। खाने का जायका बढ़ाने के अलावा क्या आप जानते हैं कि यह मोटापे को कम करने में भी मदद करती है। यह खुशबूदार मसाला शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को जलाने में मदद कर सकती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फॉस्फॉरस, पोटैशियम, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह न सिर्फ मोटापा कम करता है बल्कि शरीर की कई बीमारियों से दूर भी रखता है। आइए आपको बताते हैं कि लौंग के इस्तेमाल से आप मोटापा कैसे कम कर सकते हैं और इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी।

लौंग कैसे घटाता है मोटापा
लौंग शरीर के मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इस मसाले में एंटीकोलेस्टेरिक और एंटी-लिपिड गुण भी होते हैं। जब इस शक्तिशाली मसाले को काली मिर्च, दालचीनी और जीरे के साथ मिलाया जाता है, तो यह शरीर के मेटाबॉलिक रेट को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा लौंग में एंटीऑक्सिडेंट भी मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। कम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बीमारी का खतरा कम हो जाता है। लौंग ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखती है। आइए जानते हैं कि इस ड्रिंक को कैसे बनाया जाता है।

सामग्री
50 ग्राम लौंग
50 ग्राम दालचीनी
50 ग्राम जीरा

कैसे बनाना है
एक पैन में लौंग, दालचीनी और जीरे को तब तक भूनें, जब तक कि आपको इसकी सुगंध न मिल जाए। अब इसे महीन पाउडर में पीसकर एक एयरटाइट जार में स्टोर कर लें।

कैसे करें सेवन
इस मिश्रण का एक चम्मच एक गिलास पानी में उबालें और इसे ठंडा होने दें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके साथ-साथ आपको नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को भी फॉलो करना पड़ेगा, तभी जाकर आपको सही रिजल्ट मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
