Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
स्लिम और फिट रहने के लिए करें दही-किशमिश का सेवन, चौंका देंगे इसके फायदे
खाने के बाद कभी-कभी हल्की-फुल्की भूख लगने पर अक्सर लोग कुछ-कुछ अनहेल्दी चीजें खाते हैं। ये तली-भुनी चीजें हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होती है। ऐसी ही एक हेल्दी चीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे है दही और किशमिश की। दही और किशमिश हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसे बनाना काफी आसान होता है और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए और इसके फायदों के बारे में-

कमाल का दही और शहद का मिश्रण
दही अपने आप बहुत हेल्दी माना जाता है किन्तु जब इसमें शहद मिला कर खाते हैं तब यह बहुत ज्यादा हेल्दी हो जाता है। ये एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।

कब खाएं दही-किशमिश
दही-किशमिश खाने का बेस्ट टाइम है कि आप इसे दोपहर के समय 3-4 बजे के करीब मिड-डे मील के रूप में खाएं। इससे आपको जो लंच के बाद वाली मंचिंग है, उससे भी छुटकारा मिल जाएगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप एक कटोरी दही में बहुत अधिक किशमिश न डालें। बेस्ट है कि आप एक कटोरी दही में आप 5-6 किशमिश ही डाल कर खाएं।

हड्डियां बनती है मजबूत
दही और किशमिश खाने से शरीर में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है। इसके साथ ही पेट की सूजन कम होती है। इन दोनों को खाने से हड्डियां में मजबूत आती है। इसके अलावा बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी दही और किशमिश बहुत फायदेमंद होती है।

दही-किशमिश की रेसिपी
दही-किशमिश बनाने का आसान तरीका स्टेप्स में बताया है-
- सबसे पहले एक बाउल में गरम फुल फैट मिल्क लें।
- इस दूध में 5-6 काली किशमिश डालें।
- अब इसमें एक ड्रॉप दही या बटरमिल्क की डालें।
- इसके बाद आप दूध को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- बेस्ट होगा कि आप इसे 32 बार मिलाएं।
- अब इसे 8-12 घंटे के लिए ढांक कर रख दें।
- इसकी टॉप लेयर जब गाढ़ी-गाढ़ी जम जाए तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

अगर वजन घटाना हो
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोज एक महीने तक दही में काली मिर्च मिला कर खाएं। काली मिर्च को पहले थोड़ा भून ले, इसके बाद दही में मिलाएं। इसके बाद एक चुटकी काला नमक मिला लें। इससे एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।

दही और किशमिश खाने के अन्य फायदे
- दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता हैं।
- दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।
- दही खाने का सीधा संबंध मस्तिष्क से हैं, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती हैं।
- अगर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो हर रोज दही का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
