Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
मक्के की रोटी खाने के होते हैं ढ़ेर सारे फायदे, आंखें रहती है हेल्दी नहीं होता है कब्ज
मक्के (कॉर्न) के आटा का इस्तेमाल भारतीय घरों में रोटी बनाने के लिए किया जाता है। मक्के के आटा से बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। मक्के के आटा में फाइबर होता है साथ ही इसमें ग्लूटन नहीं होता है इसलिए इसका सेवन शरीर को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। जानें, मक्के के आटे का सेवन सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है।

मक्के के आटे के सेहत लाभ
आंखों को रखे हेल्दी
मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

एनीमिया से बचाए
मक्के के आटे में आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या पैदा नहीं होती है। मक्के के आटे का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है और शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर भी सही बना रहता है।

कब्ज ना होने दे
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पहुंचता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य बना रहता है। कब्ज की समस्या भी पैदा नहीं होती है।

वजन करे कम
मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। इससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा नहीं होती है।

हाइपरटेंशन से बचाए
रोजाना मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी मिलता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या पैदा नहीं होती है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है।

गर्भवती महिलाएं जरुर खाएं
गर्भवती महिलाओं को अपने आहार मे मक्के की रोटी सर्दियों में ज़रूर शामिल करना चाहिए क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। गर्भवती महिलाओं में फोलिक एसिड की कमी के कारण होने वाले बच्चे का वजन कम हो सकता है। मक्के में फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसका अधिक सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की राय अवश्य लें।



Click it and Unblock the Notifications
